संकट की घड़ी में सरकार हमेशा किसानों के साथ : दलाल

सिवानी में अग्रवाल व सूरतपुरिया परिवार ने किया कृषि मंत्री का स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:55 PM (IST)
संकट की घड़ी में सरकार हमेशा किसानों के साथ : दलाल
संकट की घड़ी में सरकार हमेशा किसानों के साथ : दलाल

फोटो कैप्शन 24 एचआइएस 64

सिवानी में अग्रवाल व सूरतपुरिया परिवार ने किया कृषि मंत्री का सम्मान समारोह

संस, सिवानीमंडी : प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार किसी प्रकार के संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ है। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बारिश से खराब हुई मूंग व कपास आदि की फसल की मुआवजे से भरपाई करवाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाने का निर्णय लिया है, जो किसान हितैषी होने का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बागवानी फसल बीमा योजना में 21 फलों, सब्जी, मसाला फसलों को शामिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में केवल एक सेब की फसल पर बीमा दिया जाता है। कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को सिवानी के अग्रसेन भवन में नवीन सूरतपुरिया परिवार द्वारा उनके अभिनंदन में आयोजित विशाल समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सूरत पुरिया परिवार की ओर से कृषि मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मनोनीत पार्षद नवीन मित्तल ने अपने मनोनयन पर कृषि मंत्री जेपी दलाल का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक परिवार कृषि मंत्री श्री दलाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि सिवानी, बहल व लोहारू क्षेत्र की जनता को उनका पूरा हक दिलाया जा रहा है, जबकि इससे पहले यह क्षेत्र अपने वास्तविक हक से वंचित रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोहारू विधानसभा क्षेत्र की भलाई व विकास के लिए सोचते हैं, इसी के चलते यहां नई-नई परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश व प्रदेश के किसानों व गरीबो का भला कर सकते हैं। इस दौरान नपा चैयरमेन सुरेश खटक, नपा उप चेयरमैन रमेश पोपली, मण्डल अध्यक्ष लाल सिंह लालू, पूर्व मार्केट कमेटी चैयरमेन अनिल झांझडिय़ा, सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी