खुशखबरी : एक मार्च से हिसार से बीकानेर, डेगाना और जयपुर के लिए शुरू हुई डेमू ट्रेनें

एक मार्च से बीकानेर मंडल आठ डेमू कोच युक्त ट्रेनें चला रहा है। इनको बिना रिजर्वेशन चलाया जाएगा। रेलवे की ओर से आठ से 12 कोच डेमू कोच युक्त ट्रेनें चलाई जा रही है। हिसार से डेगाना हिसार जयपुर हिसार से बीकानेर ट्रेन शुरू हुई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:47 AM (IST)
खुशखबरी : एक मार्च से हिसार से बीकानेर, डेगाना और जयपुर के लिए शुरू हुई डेमू ट्रेनें
हिसार से एक मार्च से चलाई जा रही ट्रेनों का किराया साधारण ट्रेनों जीतना है।

हिसार, जेएनएन। कोविड -19 के कारण रेलवे की ओर से रिजर्वेशन के साथ ही ट्रेनों में आवाजाही की इजाजत है। मगर एक मार्च से बीकानेर मंडल आठ डेमू कोच युक्त ट्रेनें चला रहा है। इनको बिना रिजर्वेशन चलाया जा रहा है। रेलवे की ओर से आठ से 12 कोच डेमू कोच युक्त ट्रेनें चलाई जा रही है। हिसार से डेगाना, हिसार जयपुर, हिसार से बीकानेर ट्रेन शुरू हो रही है। इनका किराया साधारण ट्रेनों जीतना होगा। आम गरीब लोग जो रिजर्वेशन नहीं करवा सकते थे। उन गरीब लोगों को इन ट्रेनाें का फायदा होगा। इसके साथ ही 7 मार्च से अहमदाबाद कटरा एक्‍सप्रैस भी शुरू हो रही है।  यह भी हिसार तक आएगी।

हिसार से यह ट्रेनी चलेंगी

- 04891-04892 डेगाना- हिसार-डेगाना अनारक्षित 8 डेमू कोच युक्त रेल सेवा एक मार्च से आगामी आदेश तक डेगाना से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर हिसार रात 9.25 बजे पहुंची 3 मार्च से आगामी आदेश हिसार से सुबह 6.30 बजे 12 डेमू कोच युक्त रवाना होकर डेगाना दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी। ये रेलसेवा सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, सिवानी मार्ग से होकर सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चली

- इसी प्रकार 04898-04897 हिसार- बीकानेर-हिसार अनारक्षित 8 डेमू कोच युक्त रेल सेवा 2 मार्च से आगामी आदेश तक हिसार से रात 2.50 बजे रवाना होकर बीकानेर सुबह 09.20 बजे पहुंची 2 मार्च से आगामी आदेश बीकानेर से शाम 6.30 बजे 12 डेमू कोच युक्त रवाना होकर हिसार रात 12.50 बजे पहुंचेगी। ये रेलसेवा डूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, सिवानी मार्ग से होकर सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चलेगी।

- 09791-09792 जयपुर-हिसार- जयपुर अनारक्षित 12 डेमू कोच युक्त रेल सेवा एक मार्च से आगामी आदेश तक जयपुर से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर हिसार दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी। 1 मार्च  से आगामी आदेश तक हिसार से दोपहर 2.20 बजे 12 डेमू कोच युक्त रवाना होकर जयपुर रात 11.55 बजे पहुंचेगी। ये रेलसेवा दौसा, बांदीकुई, गुना, खैरथल,अलवर, रेवाड़ी, चरखीदादरी,भिवानी, हांसी मार्ग से होकर सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चलेगी।

chat bot
आपका साथी