लड़की ने किया दोस्ती से इन्कार तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी

संवाद सहयोगी, हांसी : पिछले दो साल से एक युवक की धमकियां और प्रताड़ना झेल रही नाबालिग लड़की के सब्र का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 04:00 AM (IST)
लड़की ने किया दोस्ती से इन्कार तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी
लड़की ने किया दोस्ती से इन्कार तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी

संवाद सहयोगी, हांसी : पिछले दो साल से एक युवक की धमकियां और प्रताड़ना झेल रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। लड़की मां के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में युवक उससे अभद्र भाषा में बोलने लगा और सरे बाजार उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की परिजनों के साथ महिला थाने शिकायत लेकर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित कमल उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने कहा कि कमल पिछले दो साल से उसका पीछा कर रहा है। युवक कई बार उसे दोस्ती करने के लिए दबाव बना चुका है। पीड़िता ने कहा उसने परिजनों से भी कमल की शिकायत की थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने कमल के घर जाकर उसके परिजनों को चेतावनी दी थी, लेकिन आरोपित इसके बाद भी सुधरा नहीं। बुधवार को वह मां के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में कमल सरेआम गाली-गलौच करने लगा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने आरोपित कमल को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कमल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी