गजुटा की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

फार्मास्यूटिकल एंड इंजीनियरिग साइंस से प्रोफेसर सुमित्रा सिंह ने 96 वोट हासिल करते हुए प्रधान पद हासिल किया। वहीं उनके प्रतिद्वंदी एनवायरन्मेंट साइंस के प्रोफेसर मुकुल बिश्नोई 85 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। इनसे पहले प्रो. उषा अरोड़ा ने प्रधान पद हासिल किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:12 AM (IST)
गजुटा की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
गजुटा की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गजुटा की नई कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। जीजेयू में दूसरी बार गुरु जंभेश्वर टीचिग एसोसिएशन की प्रधान कोई महिला शिक्षक बनी है। फार्मास्यूटिकल एंड इंजीनियरिग साइंस से प्रोफेसर सुमित्रा सिंह ने 96 वोट हासिल करते हुए प्रधान पद हासिल किया। वहीं उनके प्रतिद्वंदी एनवायरन्मेंट साइंस के प्रोफेसर मुकुल बिश्नोई 85 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। इनसे पहले प्रो. उषा अरोड़ा ने प्रधान पद हासिल किया था।

वहीं उपप्रधान पद बायो एंड नैनो विभाग के डा. राजेश ठाकुर ने 97 वोट हासिल कर प्राप्त किया, जबकि मनोविज्ञान विभाग से प्रोफेसर संजय परमार 86 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। डिस्टेंस एजुकेशन से प्रोफेसर विनोद गोयल ने 111 वोट हासिल कर जनरल सेक्रेटरी बने। उनके प्रतिद्वंद्वी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिग विभाग के जयभगवान ने 72 वोट हासिल किए। वहीं ट्रेजरर का पद लाइब्रेरी से सोमदत्त ने 98 वोट पाकर हासिल किया, उनके प्रतिद्वंदी मैकेनिकल इंजीनियरिग विभाग के प्रोफेसर राकेश बिसला को 85 वोट मिले।

ईसी मेंबर के लिए विक्रमजीत ने 116, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आशा गुप्ता ने 84 वोट हासिल किए। उनके अलावा प्रोफेसर विजय पाल ने 114, प्रोफेसर अनिल कुमार ने 99, प्रोफेसर मनोज यादव ने 89, प्रोफेसर सरदूल सिंह ने 85, जबकि सुरेश भाकर ने भी 85 वोट हासिल किए। दूसरे पैनल की तरफ से प्रोफेसर संतोष कौशिक ने 80, प्रोफेसर जितेंद्र पाल ने 77, प्रोफेसर अभिषेक सैनी ने 72, प्रोफेसर अंजू गुप्ता ने 54 वोट हासिल किए। गजुटा के चुनाव कोविड-19 के कारण करीब 9 माह बाद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी