लॉकडाउन के पहरे के बावजूद हिसार के मिलगेट एरिया में चली ताबड़तोड़ गोलियां, चार लोग जख्‍मी

हिसार में शुक्रवार दोपहर रुपयों के लेन-देन के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड गोलियां चलाई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:25 PM (IST)
लॉकडाउन के पहरे के बावजूद हिसार के मिलगेट एरिया में चली ताबड़तोड़ गोलियां, चार लोग जख्‍मी
हिसार में गोली लगने से घायल हुए लोगों को अस्‍पताल लेकर जाने के दौरान मौजूद पुलिस व स्‍वजन

हिसार, जेएनएन। लॉकडाउन के बावजूद हिसार के मिलगेट एरिया में शुक्रवार दोपहर रुपयों के लेन-देन के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड गोलियां चलाई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से गोली लगने पर घायल हुए मोहन और सोमबीर को शहर के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। झगड़े में एक पक्ष से गौतम, मोहन, सुनीता और सोमबीर और दूसरे पक्ष से मास्टर राजप्रसाद और उसकी पत्नी रोशनी घायल हुए है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए है। पुलिस मामले में जांच में कर रही है। मामले में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में दाखिल रोशनी ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को अपने घर पर थी, उस दौरान उसके घर में 6-7 लोग इंटे और डंडे लेकर घुस गए। इनके साथ 2-3 महिलाएं भी थी। उन्होंने उसके पति और उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि मास्टर रामप्रसाद बाइक लेकर उनके घर के सामने आया और घर के अंदर आते ही उसने पिस्तौल से गौतम, मोहन, सुनीता और सोमबीर पर गोलियां चलाई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

झगड़े के कालोनी का एक अन्य युवक छर्रा लगने से घायल

उपरोक्त मामले में झगड़े के दौरान कालोनी का ही एक अन्य युवक छर्रा लगने से घायल हो गया। छर्रा लगने से घायल हुए मनीष ने बताया कि वह अपने मकान के आंगन में था। उसके पड़ोसी मकान से छत से गोली चली, इस दौरान गोली का छर्रा उसके हाथ पर आकर लगा।

---मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। इस मामले में चार लोग गोली लगने से घायल हुए है। दो घायलों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अन्य को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। केस दर्ज कर जांच शुुरु कर दी गई है।

इंस्पेक्टर सुखजीत, मिलगेट थाना, हिसार

chat bot
आपका साथी