Jhajjar: किसानों के लिए सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं की चार नई किस्म, लोगों की बनी पहली पंसद

किसानों की पहली पसंद के रूप में गेहूं बीज की डब्ल्यूएच-1105 एचडी-2967 व एचडी-3086 किस्म बनी हुई हैं। जिन्हें किसान सबसे अधिक खरीदते हैं। किसान पिछले कई वर्षों से इन किस्मों के बीजों का प्रयोग करते आ रहे हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:41 PM (IST)
Jhajjar: किसानों के लिए सरकारी बीज केंद्रों पर गेहूं की चार नई किस्म, लोगों की बनी पहली पंसद
किसानों के लिए गेहूं की आई चार नई किस्म।

जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा में कई हिस्सों में गेहूं बिजाई का सीजन शुरू हो चुकी है वहीं किछ हिस्सों में बिजाई शुरू होने वाली है। जिसको लेकर इस बार गेहूं बिजाई के लिए चार नई किस्म भी आई हैं। जिनको किसान पसंद भी कर रहे हैं और खरीददारी भी। अब पहली बार सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं बीज की डीबीडब्ल्यू-187, एचडी-3226, पीबीडब्ल्यू-725 व पीबीड्ब्ल्यू-677 नई किस्म आई हैं। इन किस्मों को भी बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोग भी इन नई किस्मों पर भरोसा जताने लगे हैं। इसके अलावा डब्ल्यूएच-1184, डीबीडब्ल्यू-222 व एचडीएससीडब्ल्यू-18 भी नई किस्मों में शामिल हैं। अभी से खरीद केंद्रों पर गेहूं का बीज खरीदने को लेकर किसानों की काफी संख्या पहुंचती है।

गेहूं बिजाई के लिए बीज खरीदने में जुटे किसान

गेहूं बिजाई को लेकर किसान अभी से बीज खरीदने में जुटे हुए हैं। किसानों की पहली पसंद के रूप में गेहूं बीज की डब्ल्यूएच-1105, एचडी-2967 व एचडी-3086 किस्म बनी हुई हैं। जिन्हें किसान सबसे अधिक खरीदते हैं। किसान पिछले कई वर्षों से इन किस्मों के बीजों का प्रयोग करते आ रहे हैं। इसलिए इन किस्म के बारे में किसानों को अधिक जानकारी है। इसलिए इन किस्मों को ही अधिक पसंद किया जा रहा है। किसान अपनी आवश्यकता अनुसार बीज की किस्त अभी से खरीद रहे हैं। खासकर वे किसान जिन्हें गेहूं की अगेती बिजाई करनी है। ऐसे किसान बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं।

इस बार गेहूं के बीज की आई नई चार किस्म, किसान कर रहे खरीददारी

सरकारी बीज केंद्र के प्रभारी राकेश भौरिया ने बताया कि इस बार गेहूं की नई चार किस्म पहली बार आई हैं। इन किस्मों के बीच आए थे, जो लगभग बिक चुके हैं। वहीं अब गेहूं बीज की डब्ल्यूएच-1105, एचडी-2967 व एचडी-3086 किस्म को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से 40 किलो गेहूं के बीज का प्रति बैग एक हजार रुपये का बेचा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी