सिरसा जिले में 4.33 लाख लगवा चुके हैं वैक्सीन डोज, अभी चल रही है वैक्‍सीन की किल्‍लत

शहरी क्षेत्र की आबादी दो लाख 42 हजार 197 हैं इनमें से एक लाख 45 हजार 498 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की आबादी 11 लाख 199 है। इनमें से छह लाख 86 हजार 763 को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:04 PM (IST)
सिरसा जिले में 4.33 लाख लगवा चुके हैं वैक्सीन डोज, अभी चल रही है वैक्‍सीन की किल्‍लत
सिरसा में 41 फीसद को लग चुकी है पहली डोज, 10.25 फीसद लगवा चुके हैं दूसरी डोज

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक चार लाख 33 हजार 73 लोगों को वैक्सीन डोज लग चुकी है। जिले में करीब 8.32 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य है। अभी तक विभाग ने 41 फीसद लक्ष्य हासिल कर लिया है और लाभार्थियों को पहली डोज लग चुकी हैं। हालांकि दूसरी डोज लगवाने में विभाग पीछे है तथा अब तक महज 10 फीसद लोगों ने ही दूसरी डाेज लगवाई है। वर्तमान में जिले में वैक्‍सीन की कमी महसूस हो रही है और लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

--शहरी क्षेत्र में 62 तो ग्रामीण में 37 फीसद ने लगवाई वैक्सीन

जिले में शहरी क्षेत्र की आबादी दो लाख 42 हजार 197 हैं, इनमें से एक लाख 45 हजार 498 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की आबादी 11 लाख 199 है। इनमें से छह लाख 86 हजार 763 को वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। यानि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर 13 लाख 42 हजार 396 आबादी है। इस आबादी में से आठ लाख 32 हजार 261 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में अब तक 90401 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 2,57396 को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। शहरी क्षैत्र में अब तक 62.13 फीसद को तो गांव में 37.48 फीसद को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

जिले में अब तक 3,47797 को पहली डोज लग चुकी है। अभियान के तहत अब तक शहरी क्षेत्र में 27423 ने वैक्सीन की दूसरी डोज तथा ग्रामीण क्षेत्र में 57853 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। शहरी क्षेत्र में यह फीसद 18.85 जबकि गांव में 8.42 फीसद वैक्सीनेशन का कार्य हुआ है। अब तक जिले में 85276 लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 41.79 फीसद लोग पहली डोज तथा 10.25 फीसद लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

-आपूर्ति कम होने से रूकी वैक्सीनेशन की रफ्तार

जिले में पिछले कुछ दिनों से मुख्यालय से वैक्सीन डोज न आने के कारण वैक्सीनेशन की रफ्तार थीमी हो गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अगर समुचित मात्रा में वैक्सीन मिलती तो अब तक लक्ष्य हासिल कर सकते थे। वैक्सीन डोज की आपूर्ति कम होने से अभियान कुछ मंद पड़ा है।

-जिले में अब तक 41 फीसद ने पहली डोज लगवा ली है जबकि 10 फीसद दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। वैक्सीन की आपूर्ति कुछ धीमी होने के कारण वैक्सीनेशन ड्राइव थमा है। उम्मीद है जल्द वैक्सीन डोज आएगी, जिसके बाद वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

- डा. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

chat bot
आपका साथी