चार दोस्तों ने पहले मंगाई बर्फी, एक ने आखिरी पीस कुत्ते को डाला तो साइकिल की चेन से पीटा

खाने की चीजों को लेकर आपस में आपने ब'चों को तो लड़ते देखा होगा। मगर फतेहाबाद में खाने की चीज को लेकर आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 02:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 02:06 PM (IST)
चार दोस्तों ने पहले मंगाई बर्फी, एक ने आखिरी पीस कुत्ते को डाला तो साइकिल की चेन से पीटा
चार दोस्तों ने पहले मंगाई बर्फी, एक ने आखिरी पीस कुत्ते को डाला तो साइकिल की चेन से पीटा

जेएनएन, फतेहाबाद: खाने की चीजों को लेकर आपस में आपने बच्चों को तो लड़ते देखा होगा। मगर फतेहाबाद में खाने की चीज को लेकर आपस में भिड़ गए। चार मजदूरों ने एक साथ बर्फी मंगवाई थी। सभी ने बर्फी खा भी ली, लेकिन आखिर में एक पीस रह गया। इसी पीस को लेकर चारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि तीन मजदूरों ने मिलकर चौथे साथी को साइकिल की चेन से पीटा। अब घायल मजदूर नागरिक अस्पताल में भर्ती है और तीनों साथियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। घायल मजदूर फतेहाबाद निवासी लक्ष्मण ने बताया कि वह गांव एमपी रोही में किसी के यहां काम पर लगा हुआ है। शनिवार सुबह निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच मजदूरों का मूड हो गया कि खाने के लिए कुछ मीठा मंगवाते हैं। उन्होंने गांव से मिठाई की दुकान से बर्फी मंगवा ली। बर्फी खाते वक्त अंत में एक पीस बच गया था। इस पीस को लेकर यूं ही मजाक मजाक में विवाद हो गया। उसने कहा कि हमने अब बर्फी काफी खा ली है और यह पीस कुत्ते को खिला देते हैं। वहां पास ही एक कुत्ता बैठा था। उसने बर्फी का पीस कुत्ते को डाल दिया। इसी बात पर उसके साथ मजदूर जीत, ज्ञानी व एक अन्य मजदूर उस पर गुस्सा हो गए और झगड़ा कर लिया। आरोप है कि उन तीनों ने मिलकर उसे साइकिल की चेन से पीटा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे छुड़वाया।

chat bot
आपका साथी