फतेहाबाद में 10 स्कूली विद्यार्थियों सहित 65 नए कोरोना केस मिले, फिर से तैयार होंगे कोविड अस्पताल

फतेहाबाद में अप्रैल महीने के 8 दिनों में अब तक जिले में 304 नए कोरोना के केस आए है जो चिंता का विषय है। इस महीने के 172 लोग ठीक भी हुए है। वहीं इस महीने अब तक 5 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 01:30 PM (IST)
फतेहाबाद में 10 स्कूली विद्यार्थियों सहित 65 नए कोरोना केस मिले, फिर से तैयार होंगे कोविड अस्पताल
फतेहाबाद में कोरोना लगातार फैल रहा है, लापरवाही भारी पड़ रही है

फतेहाबाद, जेएनएन। पिछले साल अप्रैल महीने में जिले में पहला कोरोना केस आया था। एक महीने तक सिर्फ एक ही केस था, लेकिन इस बार तो कोरोना ने कहर ही बरपा दिया है। अप्रैल महीने के 8 दिनों में कोरोना के 304 नए केस आ गए है। वीरवार को जिले में कोरोना के 65 नए केस मिले है। जिससे स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर दिया है। इन 65 में 10 विद्यार्थी शामिल है। बुधवार को रतिया के राजकीय गर्ल्स स्कूल की 9 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव हुई थी। वहीं वीरवार को 2 और छात्राएं काेरोना पॉजिटिव हो गई है।

इसके अलावा टोहाना के मिडिल स्कूल के चार विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव हुए है। इसके अलावा अलग-अलग स्कूलों के चार अन्य विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव हुए है। अब जो लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे है उन्हें घर पर क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसके अलावा बीमारी को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

आठ दिनों में 65 बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव, अब प्राइवेट स्कूलों में भी होंगे टेस्ट

पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल ले रहे थे। लेकिन अप्रैल महीने के 8 दिनों में 65 बच्चे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब प्राइवेट स्कूलों में भी कोरोना टेस्ट करने का काम स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया है। अब हर दिन तीन से चार प्राइवेट स्कूलों में कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने आदेश दे दिए है कि अब वही बच्चा स्कूल आए जो जिनकी परीक्षा है, अन्य बच्चों को स्कूल में ना बुलाए। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोरोना की जो रफ्तार है उसे कंट्रोल किया जा सके।

8 दिनों में जिले में आए 304 कोरोना के नए मामले

पिछले 38 दिनों में जिले में कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी है उसे स्वास्थ्य विभाग भी नहीं रोक पा रही है। मार्च महीने में पॉजिटिविटी रेट 2.1 फीसद रहा तो इस महीने 8.1 फीसद हो गया है जो अब तक का सबसे ज्यादा है। अप्रैल महीने के 8 दिनों में अब तक जिले में 304 नए कोरोना के केस आए है जो चिंता का विषय है। हालांकि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा है। इस महीने के 172 लोग ठीक भी हुए है। वहीं इस महीने अब तक 5 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

पुलिस को छोड़कर अन्य विभाग के अधिकारी नहीं काट रहे चालान

कोरोना की रफ्तार को अगर रोकना है तो बिना मास्क वालों के चालान करने होंगे। जिला प्रशासन ने जिला शिक्षा विभाग, नगरपरिषद, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को चालान काटने के आदेश दिए थे। अगर पुलिस को छोड़ दिया जाए तो दूसरे विभागों के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान तक नहीं दे रहे है। बाजार में अब भी भीड़ नजर आ रही है लेकिन नगरपरिषद के अधिकारी चालान तक नहीं कर पा रहे है। पुलिस केवल उन्हीं लोगों का चालान कर रही है जो वाहन पर होते है। ऐसे में पैदल अगर कोई जा रहा है तो उनके चालान भी नहीं किए जा रहे।

इन आंकड़ों पर डाले नजर

जिले में मार्च महीने में आए कोरोना पॉजिटिव मरीज : 354

जिले में अप्रैल महीने में अब तक आए कोरोना पॉजिटिव मरीज : 304

अप्रैल महीने में कोरोना से हुई मौत                      : 05

मार्च महीने में कोरोना से हुई मौत                       : 04

मार्च महीने में पॉजिटिविटी रेट :  2.1 फीसद

अप्रैल महीने पॉजिटिविटी रेट   :  8.4 फीसद

अप्रैल महीने में कोरोना के मामले

तिथि   मरीज मिले    ठीक हुए   मौत  बच्चे पॉजिटिव

1         45        10      1       8

2         27        22      1       5

3         53        19      1       9

4         47        40      1       8

5         00        43      0       0

6        36         25      1       7

7        31         13      0       9

8        65         00      0      10

कुल     304       172       5      65

सरकारी अस्पतालों में कोविड सेंटर फिर बनाने के आदेश

कोरोना की जिस तरह रफ्तार बढ़ रही है अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने इंतजाम फिर से शुरू कर दिए है। नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र में वेंटिलेंटर की सुविधा शुरू कर दी है। पहले यहां पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस सेंटर को खाली करवा दिया है। इसके अलावा रतिया, टोहाना, भट्टूकलां आदि अस्पताला में बैड खाली रखने के आदेश भी दे दिए है। अगर कोई गंभीर मरीज आता है तो उसका इलाज किया जा सके।

अब मास्क काटने के डाटा पर डाले नजर

स्वास्थ्य विभाग ने मार्च व अब तक काटे चालान : 60

नप ने अब तक काटे चालान                : 20

पुलिस विभाग ने काटे चालान                : 800

-----कोरोना की जो रफ्तार बढ़ी है उसे हम सभी को रोकना होगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार जल्द ही कोई सख्ती कर सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। पिछले साल मार्च महीने में जो नियम लागू हुए थे उनका पालन फिर से करना होगा। अगर ऐसा करेंगे तो हम कोरोना से बच सकते है। अब तो स्कूली बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे है।

डा. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी