फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की ज्‍वाइन

बलवान सिंह दौलतपुरिया वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक फतेहाबाद हलके के इनेलो से विधायक रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बलवान सिंह ने बीजेपी का टिकट पाने के चक्कर में इनेलो छोडकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब कांग्रेस में आ गए हैं

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:07 PM (IST)
फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की ज्‍वाइन
पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलत‍पुरिया (बीच में खड़े) इनेलो से बीजेपी में आए थे और अब कांग्रेस में आए हैं

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में ज्वाइनिंग की। सारी औपचारिकताएं गुरुग्राम में पूरी हुईं। पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने पिछले दिनों ही घोषणा कर दी थी कि वो कांग्रेस में जाने वाले है। बलवान पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करते थे लेकिन अब उनके पक्ष में बात करेंगे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इनेलो छोड़कर भाजपा ने शामिल होने वाले पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

गौरतलब है कि बलवान सिंह दौलतपुरिया वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक फतेहाबाद हलके के इनेलो से विधायक रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बलवान सिंह ने बीजेपी का टिकट पाने के चक्कर में इनेलो छोडकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। लेकिन बीजेपी से टिकट की जंग में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए दुड़ाराम बाजी मार गए थे।

बलवान सिंह के हाथ निराशा हाथ लगी थी। किसान आंदोलन शुरू हुआ तो गांव के लोगों ने बलवान सिंह पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने पंचायत बुलाकर बलवान सिंह को बीजेपी छोड़ने को कहा तो बलवान सिंह ने बीजेपी को अलविदा कहकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। लेकिन अब वह राजनीति में आ गए और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

वहीं सिरसा में भाजपा नेता पवन बैनीवाल ने मंगलवार को भाजपा पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। सिरसा में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में किसान पक्का मोर्चा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने किसानों का समर्थन करने की बात कही। उनके साथ पंचायत समिति के निवर्तमान चेयरमैन विरेंद्र साहु व अन्य समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की। भाजपा छोड़ने पर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा व अन्य किसानों ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी