TMC का दामन थामने वाले कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा, कांग्रेस अब गद्दारों की पार्टी

दैनिक जागरण के सवालों के जवाब में डा. तंवर ने कहा कि अगर तमाम विपक्षी एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को हटाया जा सकेगा। 2024 में भाजपा को शिकस्त दे सकते हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:46 PM (IST)
TMC का दामन थामने वाले कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा, कांग्रेस अब गद्दारों की पार्टी
सिरसा में पत्रकार वार्ता करते हुए डा. अशोक तंवर।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सिरमौर ममता बनर्जी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की देशव्यापी एकता की कवायद हरियाणा में विस्तार लेगी। तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम नई पारी की शुरुआत कर रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि अगला आम चुनाव सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कांग्रेस माइनस की संभावना बनेगी। कारण कि कांग्रेस के अंदर अब गद्दार लोग रह गए हैं।

सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत

शुक्रवार को रेस्ट हाउस में दैनिक जागरण के सवालों के जवाब में डा. तंवर ने कहा कि अगर तमाम विपक्षी एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को हटाया जा सकेगा। 2024 में भाजपा को शिकस्त दे सकते हैं। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि संसद के बाहर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश हो रही है। यही वजह है कि देशभर में विपक्ष को एक कर यूपीए का विकल्प बनाने की पहल हो रही है। बंगाल की तीसरी बार सिरमौर बनीं ममता बनर्जी जैसी लीडरशिप की दरकार है। मजबूत लोगों को साथ लाकर तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी संगठन खड़ा किया जा रहा है।

8 दिसंबर को होगा पहले कार्यालय का शुभारंभ

अगले चार-पांच माह में हरियाणा में भी सबसे मजबूत और बड़ा संगठन तृणमूल कांग्रेस का ही होगा। गुरुग्राम में 8 दिसंबर को प्रदेश के प्रथम कार्यालय का शुभारंभ कर राज्य एवं जिला स्तर पर एडहॉक कमेटी बनाई जाएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से मित्रता और कांग्रेस से मोहभंग के सवाल पर डा. तंवर ने कहा कि इस समय देश कैसे बचेगा, यह सोचना अहम है। कांग्रेस को 300 सीटें मिलने के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग बीजेपी से मिले हैं।

chat bot
आपका साथी