हवलदार पद पर प्रमोशन के लिए मंडल में 886 पुलिस कर्मचारियों ने दी परीक्षा 27 हुए पास

हिसार मंडल के पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए बी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 08:29 PM (IST)
हवलदार पद पर प्रमोशन के लिए मंडल में 886 पुलिस कर्मचारियों ने दी परीक्षा 27 हुए पास
हवलदार पद पर प्रमोशन के लिए मंडल में 886 पुलिस कर्मचारियों ने दी परीक्षा 27 हुए पास

जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार मंडल के पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए बी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सिपाही पद से हवलदार पद पर प्रमोशन के लिए आयोजित की गई। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कम्प्यूटर व इनफारमेटिक सेंटर में उक्त परीक्षा का आनलाइन आयोजन किया गया व परीक्षा का परिणाम भी साथ-साथ जारी कर दिया। मंडल के पांचों जिलों हिसार, हांसी, जींद, सिरसा व फतेहाबाद से 898 पुलिस कर्मचारी इस परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए थे, जिनमें से 886 पुलिस कर्मचारियों ने फाइनल परीक्षा में भाग लिया। जिला पुलिस से 245 कर्मचारी परीक्षा में बैठे, हांसी से 151, जींद से 160, सिरसा से 173 व फतेहाबाद से 157 पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा दी। हिसार मंडल के आइजी राकेश कुमार आर्य ने परीक्षा के निष्पक्ष व सफल आयोजन के लिए स्वयं की देखरेख में कमेटी का गठन किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत व कमांडेंट तृतीय वाहिनी सुमित कुमार को सदस्य बनाया।

परीक्षा में 77 पुलिस कर्मचारी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें 13 महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण कर्मचारियों में हिसार के 27, सिरसा के 19, जीन्द के 19, पुलिस जिला हांसी के सात व फतेहाबाद के पांच कर्मचारी हैं। बी-1 परीक्षा के लिए शर्ते

पुलिस कर्मचारी का अच्छा सर्विस रिकार्ड सहित कम से कम पांच वर्ष का सेवाकाल जरूरी है। बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को छह माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता है। ट्रेनिग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ व समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया जाता है।

chat bot
आपका साथी