सिरसा में कोरोना से 2021 की पहली मौत, जिले में अब तक 114 लोगों की गई जान

जिले में अब तक 191946 लोगों के सैंपल लिए। अब तक आ चुके हैं 7978 केस। 7816 लोग हुए स्वस्थ।रिकवरी रेट 97.96 फीसद हुआ। मृतक 61 वर्षीय बुजुर्ग था शुगर से पीड़ित। कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 04:58 PM (IST)
सिरसा में कोरोना से 2021 की पहली मौत, जिले में अब तक 114 लोगों की गई जान
गांव कोटली निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग था शुगर से पीड़ित। हिसार में चल रहा था इलाज।

हिसार/सिरसा, जेएनएन। शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण गांव कोटली निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुगर पीड़ित व्यक्ति का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिले में 11 दिनों के अंतराल के बाद कोरोना से मौत हुई है। साल 2021 में कोरोना के कारण यह पहली मौत हुई है, जिले में अब तक 114 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

शनिवार को आए संक्रमण के तीन केस

शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के तीन केस सामने आए हैं, इनमें से दो सिरसा शहर के जबकि एक ऐलनाबाद का है। सिरसा शहर में एक बांसल कॉलोनी जबकि दूसरा केस सेक्टर 20 का है। जिले में अब तक 7978 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, उनमें से 7816 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में 48 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 97.96 तक पहुंच गया है। सिरसा जिले में अब तक एक लाख 91 हजार 946 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 

संक्रमितों में बड़ी तादाद शहरी क्षेत्र से

जिले में संक्रमित मिले 7978 लोगों में से बड़ी तादाद सिरसा शहर के लोगों की है। शहर में अब तक 4212 लाेग पॉजिटिव मिल चुके हैं। डबवाली शहर में 868, ऐलनाबाद में 676, कालांवाली में 529 तथा रानियां में 480 संक्रमण के केस मिल चुके हैं। ओढ़ां में 207, नाथूसरी चौपटा में 328, माधोसिंघाना में 245, चौटाला में 255 व बड़ागुढ़ा में 178 केस मिल चुके हैं। 

गंभीर बीमारी पीड़ितों के लिए संक्रमण खतरनाक 

सिविल सर्जन डा . कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण से एक और मौत हो गई है। अब तक 114 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। बेशक जिले में केस कम मिल रहे हैं परंतु गंभीर बीमारी पीड़ितों के लिए संक्रमण खतरनाक हो सकता है। कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

chat bot
आपका साथी