दिल्ली के लिए आंदोलनकारियों का पहला जत्था हुआ रवाना, निजामपुर बार्डर बंद, पुलिस बल तैनात

बहादुरगढ़ से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा व अन्य किसान संगठनों का पहला जत्था सुबह ही टीकरी बार्डर से सिंघु बार्डर होते ही दिल्ली रवाना हो गया। उधर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बहादुरगढ़ में दिल्ली बार्डरों सुरक्षा चौकस कर दी गई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:07 PM (IST)
दिल्ली के लिए आंदोलनकारियों का पहला जत्था हुआ रवाना, निजामपुर बार्डर बंद, पुलिस बल तैनात
आंदोलनकारियों के विरोध को देखते हुए संसद में मानसून सत्र तक दिल्ली बार्डरों पर सुरक्षा रहेगी कड़ी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: तीन कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर बहादुरगढ़ से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा व अन्य किसान संगठनों का पहला जत्था सुबह ही टीकरी बार्डर से सिंघु बार्डर होते ही दिल्ली रवाना हो गया। उधर, किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बहादुरगढ़ में दिल्ली बार्डरों सुरक्षा चौकस कर दी गई है। निजामपुर बार्डर बंद कर दिया गया है। यहां पर बैरिकेड लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। रात से ही यह रास्ता बंद कर दिया था, ऐसे में सुबह दिल्ली व हरियाणा से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्हें बामनौली-निजामपुर बार्डर से आवागमन करना पड़ा। इस से उन्हें काफी दिक्कतें हुई। साथ ही झाड़ौदा बार्डर समेत दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है। यहां पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। ट्रैक्टरों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही समूह में लोगों को प्रवेश पर रोक लगाई गई है। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति समूह में दिल्ली में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निजामपुर बार्डर बंद होने से जहां वाहन चालकों को परेशानी हुई वहीं अन्य बार्डरों की भी सूचना लेने के लिए इंटरनेट मीडिया पर लोग जानकारी लेते रहे। सुबह दो-तीन घंटों में तो बार्डरों को लेकर सूचनाएं लेने में लोग लगे रहे। वहीं दिल्ली कूच के लिए किसान संगठनों का 15 सदस्यीय एक जत्था बुधवार को ही रवाना हो चुका था। वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा का एक जत्था यूनियन के महासचिव शिंगारा सिंह मान के नेतृत्व में भोजन व अन्य सामग्री लेकर रवाना हुआ। सिंघु से यह जत्था दिल्ली रवाना हुआ।

chat bot
आपका साथी