रोहतक में रेलवे कर्मचारी और उसके दोस्त पर फायरिंग, फिर पिस्तौल की बट से किया हमला

रेलवे कर्मचारी और उसके दोस्त को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और नकदी व चेन भी लूट ली। कई नामजद समेत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:53 AM (IST)
रोहतक में रेलवे कर्मचारी और उसके दोस्त पर फायरिंग, फिर पिस्तौल की बट से किया हमला
रोहतक में फायरिंग में दो लोग बच गए बाल-बाल, नकदी व चेन लूटने का भी आरोप है

रोहतक, जेएनएन। रोहतक शहर की फतेहपुरी कालोनी में रेलवे कर्मचारी और उसके दोस्त को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और नकदी व चेन भी लूट ली। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने कई नामजद समेत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में हनुमान कालोनी निवासी सुरेश ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त चिन्योट कालोनी निवासी आकाश के साथ फतेहपुरी कालोनी स्थित कमरे पर था। इसी दौरान पाड़ा मुहल्ला निवासी रितिक के मोबाइल से फोन आया। जिसने बताया कि उसे सहवाग, कालू और उसके साथियों ने पकड़ रखा है, जिन्होंने उसका अपहरण कर रखा है। इसके बाद सुरेश ने सहवाग से फोन पर बात की, जिस पर आरोपितों ने सुरेश को भी वहां पर बुला लिया।

वहां पर पहुंचते ही कालू ने सुरेश और उसके दोस्त आकाश पर गोली चला दी, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। फिर सभी आरोपितों ने मिलकर सुरेश और आकाश के साथ शुरू कर दी। पिस्तौल की बट से भी दोनों पर वार किए गए। इसमें दोनों घायल हो गए। आरोपितों ने सुरेश से आठ हजार रुपये और चेन लूट ली। बाद में आरोपित धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बजे सिंह ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी