हिसार में मीट की दुकान चलाने वाले युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

हिसार में रविवार शाम वारदात हुई। परिवार वालों ने गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक चाकू से वार किए गए हैं। आरोपित पहले भी युवक पर कई वार हमला कर चुके हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:39 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:39 AM (IST)
हिसार में मीट की दुकान चलाने वाले युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर
आरोप है कि पांच से छह फायर किए गए हैं।

हिसार, जेएनएन। रविवार रात गोलियों की आवाज से हिसार गूंज उठा। यहां ठंडी सड़क पर मीट की दुकान चलाने वाले महावीर कालोनी निवासी करीब 36 वर्षीय प्रवीण उर्फ गोलू पर उसकी दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक है। 

मामले में जानकारी देते हुए घायल प्रवीण के भतीजे अभिषेक ने बताया कि शाम करीब सात बजे उसके चाचा दुकान पर अकेले थे। उस दौरान वाल्मीकि बस्ती निवासी भागू, गुलशन, विशाल व सात-आठ अन्य तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां आए। आरोपितों ने प्रवीण पर पांच से छह फायर कर दिए। गोली प्रवीण के पैर, हाथ और पेट की साइड में लगी हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। अभिषेक ने बताया कि आरोपित पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं।

वहीं सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से वारदात के साक्ष्य जुटाए है। वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है। वहीं एसपी के आदेशों पर पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए।

मौके से नहीं मिले गोली के खोल, चाकू से किया गया हमला

मुल्तानी चौकी पुलिस के एएसआइ वीरेंद्र सिंह मीट विक्रेता युवक के साथ मारपीट की गई है, चाकू से वार कर घायल किया गया है। चिकित्सकों ने भी गोली लगने की बात को नकारा है। घायल युवक बेसुध अवस्था में है। उसके बयान नहीं हो पाए हैं। मौके से गोली के खोल बरामद नहीं हुए है। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। घायल के भाई भूपेंद्र के बयान पर धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 

स्वजन बोले, तीन गोलियां लगीं

घायल के भतीजे अभिषेक ने बताया कि उसके चाचा उस दौरान दुकान पर अकेले बैठे थे। अचानक 10-15 युवक आए और उन पर हमला कर दिया। उनमें से चार-पांच युवकों के पास पिस्तौल भी थी, जिनसे उसके चाचा पर फायर किए गए। उसके चाचा को तीन जगह गोली लगी है। एक सिर मे, एक पेट की साइड में और पांव पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। रविवार रात से उन्हें होश नहीं आया है। पहले उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां से उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

पुरानी रंजिश के तहत किया गया हमला

अभिषेक ने बताया कि हमलावरों से उनकी पुरानी दुश्मनी है। उनके  यहां कई परिवार हैं।। जिनमें पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। इसी रंजिश के तहत और पिता ने उसके चाचा पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है राकेश दर्ज कर लिया है गोली लगने से इनकार किया है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी