शादी समारोह में ऐसा गाना बजा तो मच गया घमासान, दूल्हे की चाची व चचेरे भाई की पिटाई Hisar news

खाना चल रहा था और डांस फ्लोर पर डीजे के आगे कुछ युवक डांस कर रहे थे। वहां जीजा तू काला-मैं गौरी घनी गाना बजने लगा। इसी दौरान वहां बहसबाजी शुरू हो गई और उसके बेटे को लोग पीटने लगे।

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 07:21 PM (IST)
शादी समारोह में ऐसा गाना बजा तो मच गया घमासान, दूल्हे की चाची व चचेरे भाई की पिटाई Hisar news
शादी समारोह में ऐसा गाना बजा तो मच गया घमासान, दूल्हे की चाची व चचेरे भाई की पिटाई Hisar news

हिसार, जेएनएन। शादी में किस बात को लेकर तकरार शुरू हो जाए कह पाना मुश्किल है। हिसार में हुई एक शादी में भी महज एक गाने को लेकर बात मारपीट तक पहुंच गई। दिल्ली रोड के एक मैरिज पैलेस में रात को करीब 12 बजे हरियाणवी फिल्म चंद्रावल का गाना जीजा तू काला-मैं गौरी घनी बजने पर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते डांस फ्लोर पर घमासान मच गया। हमले में दूल्हे की चाची और चचेरा भाई घायल हो गए।

शहर की एक कालोनी की 50 वर्षीय महिला ने बताया कि रात को दिल्ली रोड के एक मैरिज पैलेस में देवर के बेटे का शादी समारोह चल रहा था। खाना चल रहा था और डांस फ्लोर पर डीजे के आगे कुछ युवक डांस कर रहे थे। वहां जीजा तू काला-मैं गौरी घनी गाना बजने लगा। इसी दौरान वहां बहसबाजी शुरू हो गई और उसके बेटे को कुछ लोग पीटने लगे। पीटने वाले पारिवारिक सदस्य और उनके 10-12 साथी थे।

उन्होंने घेरकर उनके बेटे को जमकर पीटा। वह बीचबचाव करने लगी तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। लात-घूसों और कुर्सियों से हमला किया गया। वे मुश्किल से हमलावरों के चंगुल से छूटे। वे जिंदल चौक तक छोटे बच्चों के साथ दौड़ते गए। जिंदल चौक पर एक टाटा एस चालक ने उनको लिफ्ट दी। वे तब रात डेढ़ बजे घर पहुंचे। परिजन उनको सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी