भिवानी में पत्नी से तंग आकर व्यक्ति ने की फांसी लगा आत्महत्या, पत्नी सहित सात पर मामला दर्ज

रूठ कर घर गई पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग होकर बिधवान निवासी सुरेश कुमार के पुत्र अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुरेश के चार बच्चे है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:48 PM (IST)
भिवानी में पत्नी से तंग आकर व्यक्ति ने की फांसी लगा आत्महत्या, पत्नी सहित सात पर मामला दर्ज
भिवानी में घरेलू कलह से तंग होकर एक युवक द्वारा आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। झगड़े के बाद रूठ कर घर गई पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग होकर बिधवान निवासी सुरेश कुमार के पुत्र अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अब पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुरेश के चार बच्चे है। अमन की शादी दिनोद निवासी रेखा के साथ पांच मार्च 2018 को हुई थी। शादी के बाद अमन पत्नी के साथ गुरुग्राम रहने लगा। दिसंबर 2018 में जब अमन घर आया तो उसका रेखा के साथ झगड़ा हो गया। आरोप है कि रेखा के परिवार के लोग उसको अपने साथ दिनोद ले गए। उसी दौरान दहेज का केस भी दर्ज करवा दिया।

उसके बाद परिवार के लोगों ने समझौता प्रयास किया। आरोप है कि रेखा के परिवार के लोगों ने समझौता करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। यह बात अमन को पता चली तो उसके बाद अमन ने 26 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचित किया। अमन को एक बार सिवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अब पत्नी रेखा के अलावा संतोष, चिमनलाल, राजकुमार, मंदीप, मनप्रीत, लाला आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि कल झज्‍जर में भी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। पति ने पत्‍नी और दो बच्‍चों को जहरीली कोल्‍ड ड्रिंक्‍स पिला दी और चारों की ही मौत हो गई। आत्‍महत्‍या की वजह पति पत्‍नी के बीच कलह रही या फिर आर्थिक तंगी इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। आत्‍महत्‍या किसी भी समस्‍या का निदान नहीं है बावजूद इसके लोग समझ नहीं रहे हैं। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पति‍ की नासमझी के कारण पूरा परिवार दुनिया की रुकसत हो गया।

chat bot
आपका साथी