दोस्त के साथ मिलकर वहशी बाप ने बेटी से की छेड़छाड़, मां बनी ढाल

रोहतक में एक वहशी बाप ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। तभी उसकी मां ढाल बनकर खड़ी हो गई और आरेापितों के खिलाफ थाने पहुंच गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 08:54 PM (IST)
दोस्त के साथ मिलकर वहशी बाप ने बेटी से की छेड़छाड़, मां बनी ढाल
दोस्त के साथ मिलकर वहशी बाप ने बेटी से की छेड़छाड़, मां बनी ढाल

रोहतक, जेएनएन। रोहतक में रिश्‍ते शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपने दोस्‍त के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसकी जानकारी लगते ही मां ढाल बनकर खड़ी हो गई और पति के खिलाफ थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाली वहशी बाप और उसके साथी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में दायर किया जाएगा। जिससे आरोपितों को कड़ी सजा मिल सके।

सिटी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी 12 वर्ष की है, जो सातवीं कक्षा की छात्रा है। 1 सितंबर की रात उसका पति घर पर आया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। आरोपित ने अपने एक दोस्त को भी घर पर बुला लिया और दोनों ने वहां पर बैठकर शराब पी। इसके बाद उस कमरे में घुस गए जिसमें बेटी सो रही थी। आरोपितों ने दरवाजा बंद कर लिया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

परिवार के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने दरवाजा नहीं खोला। तब परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर नाबालिग को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। मामला दर्ज कर एसआइ सुदेश ने जांच की। जिसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर, महिला पुलिसकर्मी की रिश्तेदार से होटल में दुष्कर्ष के आरोप

शहर में रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी की रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ देकर होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।  पीडि़ता की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 12वीं क्लास की रहने वाली एक छात्रा रोहतक में अपनी महिला रिश्तेदार के पास रहती है, जो पुलिस में कार्यरत है। पीडि़ता ट््यूशन के लिए जाती थी। इस दौरान आरोपित उसका पीछा करता था। पीडि़ता का आरोप है कि युवक उसे धोखे से होटल में ले गया। आरोपित ने वहां पर उसे कोल्ड ङ्क्षड्रक दे दी, जिसमें नशीला पदार्थ था। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पीडि़त ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया। शिकायत के आधार पर आरोपित रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी