Misdeed Daughter: बहादुरगढ़ में रिश्ते दागदार, घर में अकेली बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म
करीब 23 वर्षीय बेटी के साथ उसी के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना एक सप्ताह पहले की है लेकिन रविवार को जैसे ही पुलिस तक शिकायत पहुंची तो केस दर्ज किया गया। महिला पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जब महिलाएं अपनों से ही सुरक्षित न हो तो कोई क्या करे। ऐसा ही एक मामला बहादुरगढ़ में सामने आया है। जहां रिश्ते दागदार कर दिए गए। एक पिता ने अपने ही बेटी की अस्मत लूट ली। बेटी एक बार तो लाज शर्म के मारे इस जहर को पी गई मगर अंदर की घुटन ने उसको बोलने के लिए मजबूर कर दिया। फिर वह पुलिस के पास पहुंची।
शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनी में करीब 23 वर्षीय बेटी के साथ उसी के पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना एक सप्ताह पहले की है, लेकिन रविवार को जैसे ही पुलिस तक शिकायत पहुंची तो केस दर्ज किया गया। महिला पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी गई है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। वहीं मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए भी पुलिस पीड़िता को लेकर पहुंची। हालांकि मेडिकल रिपाेर्ट और पीड़िता के बयान के संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
पुलिस ने बताया कि युवती ने शिकायत में दुष्कर्म की घटना 13 सितंबर की होने की बात कही है। पीड़िता अभी पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि जब घर के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे और वह अकेली थी, तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और मुंह बंद रखने को कहा। बाद में उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता ने थाने आकर शिकायत दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। बता दें कि आरोपित के सामने नहीं आने से पुलिस का शक और ज्यादा गहरा गया है। पिता की इस करतूत से हर कोई स्तब्ध है।
...शहर थाना बहादुरगढ़ एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।