हिसार में रिश्‍ते शर्मसार : पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने आठ साल बाद करवाया केस दर्ज

युवती के अनुसार जब वह 15 साल की थी तो उसके पिता ने मार्च 2013 में जींद के गांव उसके मायके में उसके साथ रात को दुष्कर्म किया और किसी को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद भी उसका पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:23 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:23 AM (IST)
हिसार में रिश्‍ते शर्मसार : पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने आठ साल बाद करवाया केस दर्ज
हिसार में एक 23 साल की विवाहिता ने अपने पिता के खिलाफ ही दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवाया है।

संवाद सहयोगी, अग्रोहा : अग्रोहा क्षेत्र में समाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां एक 23 साल की विवाहिता ने अपने पिता के खिलाफ ही दुष्‍कर्म का केस दर्ज करवाया है। विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि के वर्ष 2013 में उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था उस समय उसकी उम्र 15 साल की थी। पिछले दिनों जुलाई महीने में विवाहित महिला अपनी ससुराल से चार साल के बेटे के साथ लापता हो गई थी।

जिसकी तलाश के लिए उसके पिता ने गांव के कई लोगों के साथ आईजी को शिकायत दी थी। नोएडा से बरामदगी के बाद युवती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने 8 साल पुरानी इस घटना के बारे में पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

4 जुलाई को बेटे के साथ बेटे के साथ ससुराल से गायब हुई थी विवाहित महिला

पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली युवती 4 जुलाई को अग्रोहा से अपने चार साल के बेटे के साथ रात के समय गायब हो गई थी। इस बारे में युवती के पति ने अग्रोहा थाने में दोनों की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। जिसमें स्वजनों ने महिला के किसी मित्र के पास होने का शक जताया था।

ससुराल में हो रही थी प्रताड़ना और मायके में था पिता डर इसलिए भागी थी घर से

पुलिस ने इस बारे में सर्च अभियान चलाते हुए युवती व उसके चार साल के बेटे को नोएडा से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। युवती के अनुसार जब वह 15 साल की थी तो उसके पिता ने मार्च 2013 में जींद के गांव उसके मायके में उसके साथ रात को दुष्कर्म किया और किसी को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद भी उसका पिता कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने इस बारे में अपने मां को बताया तो उसके पिता ने कहा कि अगर इस बारे में किसी और के आगे जिक्र किया तो वह जहर खाकर जान दे देगा।

इससे उसकी मां डर गई और उसे भी चुप रहने के लिए बोल दिया। इसके बाद 2016 में उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी वह जब भी घर आती तो उसका पिता उसके घूरता रहता था। ससुराल में भी उसके साथ लगातार प्रताड़ना हो रही थी और मायके वह अपने पिता के डर के कारण जाना नहीं चाहती थी, इसी कारण से वह अपने चार साल के बेटे को लेकर घर से चली गई थी।

chat bot
आपका साथी