फतेहाबाद में बाइक के सामने आई नीलगाय, बाप-बेटी की मौत, चार घायल

फतेहाबाद में झलनियां-एमपी रोही रोड पर नीलगाय सामने आने से बाइक सवार गिर गया। इसमें बाप-बेटी की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। एक ही बाइक पर छह लोग सवार थे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:28 PM (IST)
फतेहाबाद में बाइक के सामने आई नीलगाय, बाप-बेटी की मौत, चार घायल
फतेहाबाद में बाइक के सामने आई नीलगाय, बाप-बेटी की मौत, चार घायल

फतेहाबाद, जेएनएन। रक्षाबंधन पर एक के बाद एक हादसे हुए। झज्‍जर, पानीपत के बाद अब फतेहाबाद में एक हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार सदस्‍य घायल हो गए। हादसा बाइक के सामने अचानक नीलगाय के आने से हुआ। 

झलनियां व एमपी रोही रोड पर एक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। जिससे बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर बाप-बेटी ने दम तोड़ दिया। वही दो बच्ची एक बच्चे सहित मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। घटना के बाद भी इन घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर 42 वर्षीय व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी, ढाई साल के बच्चे, 8 साल की बच्ची, 9 साल की बच्ची व 10 साल की बच्ची के साथ गांव झलनियां से एमपी रोही सड़क से जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार साढ़े 5 बजे जैसे ही गांव झलनियां को पार ही किया था कि बाइक के सामने नील गाय आ गई। एक ही बाइक पर छह लोग सवार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरे। जिससे छह लोग घायल हो गए। घटन की सूचना मिलने के साथ ही आसपास के लोग एकजुट हो गए। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया। कुछ ही समय बाद एंबुलेंस पहुंच गई। सभी छह लोगों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां व्यक्ति व 10 वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो बच्ची व एक बच्चे सहित उसकी मां की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तो किसी की पहचान नहीं हुई थी।

chat bot
आपका साथी