फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बिजली जाने से लिफ्ट बंद, 40 मिनट तक फंसे रहे दो व्यक्ति

फतेहाबाद में लघु सचिवालय की लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट के अंदर दो लोग फंस गए। इस दौरान लिफ्ट का कोई मैकेनिक भी मौजूद नहीं था। लघु सचिवालय के कर्मचारियों ने सरिया और रॉड की मदद से 40 मिनट बाद दोनों लोगों को बाहर निकाला।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:57 PM (IST)
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में बिजली जाने से लिफ्ट बंद, 40 मिनट तक फंसे रहे दो व्यक्ति
फतेहाबाद लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश करते कर्मचारी।

फतेहाबाद, जेएनएन। लघु सचिवालय के द्वितीय खंड वीरवार दोपहर को बिजली चली गई। बिजली चली जाने से लिफ्ट में दो व्यक्ति फंस गए। व्यक्तियों ने अंदर से आवाज लगाई। कभी अपने दोस्तों को फोन किया तो कभी चिल्लाते रहे। आसपास वहां पर भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने अपने स्तर पर लिफ्ट खोलने का प्रयास किया। लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। इस दौरान कोई मैकेनिक भी मौजूद नहीं था, जिससे कि लिफ्ट को आसानी से खोला जा सके। वहां पर पड़े सरिया व लोहे की रॉड डालकर लिफ्ट को किसी तरह से खोला गया। करीब 40 मिनट के बाद दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला जा सका। दोनों व्यक्ति कृषि विभाग कार्यालय में काम के लिए आए थे। बाहर आने के बाद दोनों व्यक्तियों ने राहत की सांस ली। वहीं जिला प्रशासन की लापरवाही भी रही।

प्रथम तल पर ही अटक गई लिफ्ट

वीरवार दोपहर 1 बजे ई-दिशा केंद्र में अचानक बिजली चली गई। इस दौरान लिफ्ट भी बंद हो गई। बिजली जाने से पूर्व दो व्यक्ति लिफ्ट में बैठे ही थे। इस कारण लिफ्ट प्रथम तल पर रही। अगर बीच में लिफ्ट अटक जाती तो दिक्कत होती। लिफ्ट बंद होने के कारण अंदर बंद व्यक्तियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कभी पांव मारकर लोगों को बुलाया। इस घटना के बाद वहां पर लोग इकट्ठे हो गए। बिजली न होने के कारण ना तो लिफ्ट खुल रही थी और ना ही ऊपर जा रही थी। वहां पर पड़े सरिया व लोहे की राड़ अंदर डालकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। 

40 मिनट तक जान पर बनी रही

लिफ्ट के अंदर फंसे दोनों व्यक्तियों की जान 40 मिनट तक फंसी रही। दोनों व्यक्ति फतेहाबाद के ही रहने वाले है और कृषि विभाग में किसी काम के लिए आए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि लिफ्ट में सवार होते ही बिजली चली जाएगी। जैसे ही दोनों को बाहर निकाला तो वो पसीने से तरबतर थे। अगर अधिक समय लगता तो जान पर भी बन सकती है। गनीमत ये रही कि लिफ्ट बीच में नहीं अटकी। अगर बीच में अटक जाती तो दोनों व्यक्तिों को बाहर निकालना मुश्किल होता। 

प्रशासन की दिखी लापरवाही

ई-दिशा केंद्र में अकसर बिजली का संकट रहता है। यहां पर जरनेटर भी रखा हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से इसका प्रयोग भी कम किया जाता है। अधिकारियों का दावा है कि कनेक्शन न होने के कारण ऐसा हो रहा है। बिजली लाइन में फाल्ट आने के कारण करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। ई-दिशा केंद्र में करीब 50 से अधिक लोग काम करवाने के लिए आए थे। लेकिन बिजली न होने के कारण उन्हें भीषण गर्मी में बैठना पड़ा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी