Fatehabad Coronavirus Update: सोमवार को भी नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस, भारत बंद का असर वैक्सीनेशन पर दिखा

फतेहाबाद के नोडल अधिकारी डा. मेजर शरद तूली ने बताया कि जिले में सोमवार को कोई भी नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा 1395 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिले में अब तक 5.28 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:44 PM (IST)
Fatehabad Coronavirus Update: सोमवार को भी नहीं मिला कोरोना का कोई नया केस, भारत बंद का असर वैक्सीनेशन पर दिखा
फतेहाबाद में सोमवार को नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 221 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 97 व एंटीजन के 124 सैंपल शामिल है। सोमवार को भी जिला में कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। जिले में आमजन के सहयोग से ही कोरोना की चैन को तोडऩे में प्रशासन सफल रहा है। जिला का रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत पर

जिले में एक एक्टिव केस

वर्तमान में जिला में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या एक है। जिला में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 221 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 97 व रेपिड एंटीजन के 124 सैंपल शामिल है। सोमवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक जिला में 309495 लोगों को कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17832 पाजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 17347 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।

बंद का असर वैक्सीनेशन पर दिखा

सोमवार को किसानों के बंद का असर वैक्सीनेशन पर पड़ा। हर दिन पहले चार हजार के करीब वैक्सीन लग रही थी, लेकिन सोमवार को केवल 1345 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। ऐसे में मंगलवार को अस्पताल व टीकाकरण केंद्रों में भीड़ रही। स्वास्थ्य विभाग के पास 30 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज पहुंच गई है। ऐसे में इस सप्ताह अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट भी रखा गया है। जिले में अब तक 77 फीसद लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

अब जाने सोमवार को किसे कितनी लगी वैक्सीन

पात्र                      वैक्सीन लगी

हेल्थ वर्कर                   0

फ्रंटलाइन वर्कर            0

60 साल से अधिक       85

45-59 साल तक         268

18 साल से अधिक      992

कुल                        1395

नहीं मिला कोई नया केस

फतेहाबाद के नोडल अधिकारी डा. मेजर शरद तूली ने बताया कि जिले में सोमवार को कोई भी नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा 1395 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिले में अब तक 5.28 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी