Fatehabad corona update: फतेहाबाद में मृतक बुजुर्ग की बेटी सहित मिले 21 कोरोना पॉजिटिव

फतेहाबाद जिले में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व ही बुजुर्ग ने अग्रोहा मेडिकल कालेज में दम तोड़ा था। वही मंगलवार को जिले में 21 नए केस आये है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:34 PM (IST)
Fatehabad corona update: फतेहाबाद में मृतक बुजुर्ग की बेटी सहित मिले 21 कोरोना पॉजिटिव
Fatehabad corona update: फतेहाबाद में मृतक बुजुर्ग की बेटी सहित मिले 21 कोरोना पॉजिटिव

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद जिले में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व ही बुजुर्ग ने अग्रोहा मेडिकल कालेज में दम तोड़ा था। वही मंगलवार को जिले में 21 नए केस आये है। अब जिले में 376 केस कोरोना के हो गए है। वहीं 130 केस एक्टिव हो गए है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब जो नए केस आ रहे वो केवल संक्रमण के कारण ही आ रहे है। पुलिस कर्मचारियों से लेकर निजी अस्पताल के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अस्पताल में भर्ती करके जांच शुरू कर दी है। वहीं टीम घरों में जाकर सर्वे कर रही है।

मृतक की बेटी कोरोना पॉजिटिव

रतिया खंड के गांव अजीनगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार दोपहर को कोरोना से मौत हो गई थी। अब उसके संपर्क में आई 20 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब उनके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए है। वही 20 से अधिक लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही उनके संपर्क में आए गांव की 35 साल की महिला, उसकी 12 व 10 साल की दो बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव से एक साथ चार केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कर दिया है। वही रतिया के शिमलापुरी में एक 43 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है।

फतेहाबाद शहर में आए तीन केस

फतेहाबाद शहर में एक कर्मचारी बिहार से आया था। यह कर्मचारी यहां पर एक कोल्ड स्टोर में काम करता है। देर शाम को इसके सैंपल लेकर धर्मशाला में क्वारंटाइन किया था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पता लगा रहा है कि वह कहां ठहरा था। इसके अलावा गांव मताना में मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव मताना की 20 साल की युवती व डेढ़ साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

टोहाना में आए 10 नए केस

टोहाना में कोरोना के केस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। निजी अस्पताल से लेकर पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए है। निजी बैंक के 31 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा निजी अस्पताल से ही 60 साल का बुजुर्ग, 16 साल की लड़की व 25 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। वही एक ही परिवार के तीन लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले जो टोहाना के रहने वाले है। जिसमें 53 साल का अधेड़, उसकी 43 साल की पत्नी व 20 साल की बेटी शामिल है।

टोहाना में दो पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

टोहाना में मंगलवार को आए 10 कोरोना पॉजिटिव में दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। शहर थाना में तैनात 52 साल का पुलिस कर्मचारी के साथ सीआइए स्टाफ में ड्यूटी दे रहा 40 साल का कर्मचारी पॉजिटिव आया है। दो पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है।

भूना में एक ही परिवार से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव

भूना में एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है उसकी उम्र भी अधिक है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग उनकी गहनता से जांच कर इलाज शुरू कर दिया है। भूना से 81 साल का बुजुर्ग उसकी 71 साल की पत्नी व परिवार से ही 53 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही है।

----जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव केस आए है। सबसे अधिक टोहाना व रतिया में केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है कि उनके संपर्क में कौन-काैन लोग आए है।

डा. हनुमान सिंह

डिप्टी सिविल सर्जन फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी