फतेहाबाद शहर में शामिल हुईं ये 7 कॉलोनियां, अब 25 से बढ़कर 30 हो सकते हैं वार्ड

फतेहाबाद शहर की जल्द वार्डबंदी करवाई जाएगी। साथ लगती 7 कॉलोनियों को शहर में शामिल करने के बाद वार्ड 30 हो सकते हैं। इस समय 25 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड व मतदाता के हिसाब से वार्डबंदी होगी। सर्वे के लिए इस हफ्ते टेंडर लगाया जाएगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:57 PM (IST)
फतेहाबाद शहर में शामिल हुईं ये 7 कॉलोनियां, अब 25 से बढ़कर 30 हो सकते हैं वार्ड
नगर परिषद अधिकारियों ने जिला नगर आयुक्त व एसडीएम को पत्र लिखकर सर्वे के लिए अनुमति मांगी थी।

फतेहाबाद [विनोद कुमार]। फतेहाबाद शहर के साथ लगती सात कालोनियां को शहर में शामिल करने के साथ ही अब नगर परिषद ने वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद पूरे शहर में सर्वे करवाएगा। नगर परिषद के पास कर्मचारी नहीं है कि वो डोर-टू-डोर जाकर सर्वे कर पाएं। इसलिए एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

कुछ समय पूर्व ही नगर परिषद के अधिकारियों ने जिला नगर आयुक्त व एसडीएम को पत्र लिखकर सर्वे करवाने के लिए अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने अनुमति दे दी है। ऐसे में इस सप्ताह नगरपरिषद के अधिकारी सर्वे के लिए टेंडर लगा देंगे। इस टेंडर को जो एजेंसी लेगी उसे पूरे शहर का सर्वे करने के साथ ही वार्डबंदी करनी होगी। अधिकारियों का दावा है कि इस महीने टेंडर खुल जाएगा और 15 दिन में एजेंसी सर्वे भी कर देगी। ऐसे में जून महीने के अंदर वार्डबंदी का कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। 

फतेहाबाद शहर में इन सात कालोनियों को किया गया है शामिल 

स्वामी नगर। हरनाम सिंह कालोनी। कालीदास कालोनी। एकता कसलोनी। आदर्श कालोनी। हंस कालोनी। आजाद नगर।

17.98 वर्ग किलोमीटर का बढ़ेगा दायर

शहर के साथ लगती कॉलोनियों व आजाद नगर अब नगर परिषद के दायरे में शामिल हो गई हैं। नए प्रपोजल के हिसाब से शहर की सीमा को 17.98 वर्ग किलोमीटर बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। शहर के साथ लगती स्वामीनगर, हंस कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, हरनाम सिंह कालोनी व आजाद नगर ग्राम पंचायत नगरपरिषद फतेहाबाद की सीमा में आ जाएगी। जिससे शहर का क्षेत्रफल भी बढ़ जाएगा। 

25 से 30 होंगे वार्ड 

नई वार्डबंदी होगी। ऐसे में पूरी संभावना है कि इन कालोनियों को शहर में शामिल कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में शहर में 25 वार्ड है। वहीं सात कालोनी शहर में शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 30 हो जाएगी। ऐसे में पार्षदों को और अधिक पसीना पहाना पड़ेगा। इसी महीने नगरपरिषद कार्याकाल समाप्त होने वाला है। 28 मई को इस नगरपरिषद का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। अगर कोरोना काल को देखते हुए अगर इस कार्यकाल को बढ़ाती है तो ठीक है वरना एसडीएम के अधीन नगरपरिषद काम करेगी। 

इन कालोनियों में ये मिलेंगी सुविधाएं  प्रत्येक गली में सीवरेज लाइन डाली जाएगी।  पेयजल के रूप में नहरी पानी मिलेगा।  प्लाटों-मकानों की कीमत में बढ़ोतरी होगी।  ये दोनों शहर के वार्ड में हो जाएगी शामिल।  पक्की गलियां और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।  हर गली में स्ट्रीट लाइटें लगेगी। 

ये होगा नुकसान बिजली बिल अधिक आएगा। सीवरेज व पीने के पानी का बिल देना होगा। हाउस टैक्स भी जमा करवाना होगा। मकान बनवाने से पहले नक्शा पास करवाना होगा।

वार्डवंदी के टेंडर लगाने की मिली अनुमति

अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद फतेहाबाद ने कहा कि वार्डबंदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ समय पूर्व जिला आयुक्त व एसडीएम से वार्डबंदी के सर्वे के लिए टेंडर लगाने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिल गई है। इस सप्ताह टेंडर लगा दिया जाएगा। वार्डबंदी का कार्य जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी