फतेहाबाद की चिल्ली झील का बदलेगा नजारा, मुख्यमंत्री खुद ले रहे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की रिपोर्ट

एतिहासिक चिल्ली झील को पर्यटन स्थल का रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल 2 अक्टूबर को काम शुरू किया। चिल्ली झील की खोदाई का काम सिंचाई विभाग को दिया हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2010 में चिल्ली झील के सुंदरीकरण के लिए हां भरी थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 03:59 PM (IST)
फतेहाबाद की चिल्ली झील का बदलेगा नजारा, मुख्यमंत्री खुद ले रहे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की रिपोर्ट
जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। प्रदेश के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट चिल्ली झील सुंदरीकरण पर अब काम शुरू हो गया है। पिछले 11 सालों से केवल कागजों में ही घोषणा हो रही थी लेकिन धरातल पर कार्रवाई शून्य थी। लेकिन पिछले छह महीने से जो फाइल कागजों में दबी हुई थी उसे वापस निकाला गया और इस प्रोजेक्ट को अगले छह महीने के अंदर पूरा करने का टारगेट भी अधिकारियों को मिल गया है। काम जल्दी पूरा हो इसलिए तीन विभागों को काम बांट दिया गया है। मुख्यमंत्री इस प्रोजेक्ट के बारे में हर दिन रिपोर्ट भी ले रहे हैं। ऐसे में अधिकारी भी चिल्ली झील की सुंदरीकरण का काम तेज कर दिया है। 

11 साल बाद शुरू हो सका काम

एतिहासिक चिल्ली झील को पर्यटन स्थल का रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल 2 अक्टूबर को काम शुरू किया। चिल्ली झील की खोदाई का काम सिंचाई विभाग को दिया हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2010 में चिल्ली झील के सुंदरीकरण के लिए हां भरी थी। लेकिन काम शुरू होने में 11 साल बीत गए। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस काम को प्रथम स्तर पर करने के आदेश दे दिए हैं। यही कारण है कि मार्च महीने में मुख्यमंत्री इस काम की आधारशिला रखने के लिए आ सकते है। चिल्ली झील की सुंदरीकरण के सभी कागजात मुख्यमंत्री ने मांगे भी हैं। 

तीन विभाग एक साथ कर रहे काम 

चिल्ली झील के सुंदरीकरण के लिए तीन विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व नगर परिषद के अधिकारी काम कर रहे हैं। सिचाई विभाग का काम चिल्ली की खोदाई कर यहां पर बड़ा टैंक बनाना है, ताकि इसे झील का रूप दिया जा सके। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग बरसाती पानी को रंगोई नाले में छोड़ने के लिए पाइपलाइन बिछाएगा। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुंदरीकरण पर लगाई गई है। खोदाई व पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद नगर परिषद अपना काम शुरू करेगा। 

16 फीट होगी होगी चिल्ली झील की खोदाई 

चिल्ली झील से गाद निकालने के लिए 16 फीट तक खोदाई की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग करीब 1 करोड़ 52 हजार रुपये लगाएगा। हालांकि अब कुछ अड़चन पैदा हो गई है। सिंचाई विभाग ने जो ड्राइंग बनाई थी उनके अनुसार काम नहीं होगा। जगह कम होने के कारण अब इस डिजाइन को बदला जाएगा। लेकिन इससे पहले काम शुरू कर दिया गया है। जहां टैंक बनना है उसके लिए कोई अड़चन नहीं है। चिल्ली झील करीब 27 कनाल तक फैली हुई है। लेकिन तीन कनाल में लोगों का कब्जा है। ऐसे में जिला प्रशासन 24 कनाल में ही इस चिल्ली झील को विकसित करने जा रहा है। 

अब जरा प्रोजेक्ट पर डालें नजर 

-चिल्ली की कितनी है जमीन : 27 कनाल 9 मरले 

-झील पर लोगों का कब्जा : 13 लोगों का 

-कितनी जमीन पर कब्जा : 2019 गज  

-मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा : 2010 

- सुंदरीकरण पर खर्च होंगे  : 10 करोड़

बरसात से पहले आधा काम कर लिया जाएगा पूरा 

नगर परिषद फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। तीन विभाग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। रुपये को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बरसात से पहले 50 फीसद तक काम पूरा कर लिया जाएगा। कागजात पूरे होने के बाद तेज गति से काम होगा। 

chat bot
आपका साथी