हिसार में नानी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे दुष्यंत चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे

हिसार में किसानों ने दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाए। वे यहां सेक्टर-13 में अपनी नानी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। हजारों किसान एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां उनके काफिले को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM (IST)
हिसार में नानी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे दुष्यंत चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे
हिसार एयरपोर्ट चौक पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान।

हिसार, जेएनएन। सेक्टर 13 में नानी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से काफिले में जाते समय किसानों ने दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में हजारों किसानों ने एयरपोर्ट के बाहर एकत्रित हुए। जिला प्रेस सचिव सूबे सिंह बूरा ने बताया कि दुष्यंत चौटाला के हिसार आगमन की सूचना पाकर वे दुष्यंत चौटाला के अर्बन एस्टेट-।। स्थित आवास के निकट पहुंचे। कुछ देर इंतजार करने पर उन्हें पता चला कि दुष्यंत चौटाला एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। किसानों के वहां प्रदर्शन पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को 7 महीने पूरे होने वाले हैं। अब तक सरकार और किसानों में सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए किसान भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं। किसी कार्यक्रम में पहुंचने पर काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को झंडे दिखाए गए।

नानी स्वर्गीय कांता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हिसार में अपनी नानी स्वर्गीय कांता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 87 वर्षीय स्वर्गीय कांता देवी आजीवन सामाजिक-धार्मिक कार्यों से जुड़ी रही थी। शोक सभा में जजपा के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला, बाढड़ा विधायक नैना चौटाला, राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक देवेन्द्र बबली, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, बलवंत गोदारा, ओम प्रकाश गोदारा, सिदार्थ गोदारा, राजेन्द्र लितानी, शीला भ्याण, डॉ. विरेन्द्र सिवाच, सिल्क पूनियां, सज्जन लावट, विरेन्द्र चौधरी, अमित बूरा, पार्षद अमित ग्रोवर, गुलाब खेदड़, जसविन्द्र खेरा सहित अन्य गणमान्य नेतागण व नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी