किसान अपनी फसलों का समय रहते करवाएं पंजीकरण, अभी खुला है मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल

बिना पंजीकरण किसी अपनी फसल को नहीं बेच पाएगा। बिना पंजीकृत किसानों को फसल बेचने से वंचित भी रहना पड़ सकता है। इसलिए सरकार ने उनकी सुविधा को देखते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को ओपन किया हुआ है। ताकि वंचित रहे किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सके।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM (IST)
किसान अपनी फसलों का समय रहते करवाएं पंजीकरण, अभी खुला है मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल
हरियाणा में फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्‍योरा पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करवाना अनिवार्य है

झज्जर, जेएनएन। अनाज खरीद के लिए सरकार ने किसान की फसल का पंजीकरण होना अनिवार्य किया हुआ है। अब वही किसान अपना अनाज मंडी में बेच सकता है, जिसका पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर हो। बिना पंजीकरण किसी अपनी फसल को नहीं बेच पाएगा। बिना पंजीकृत किसानों को फसल बेचने से वंचित भी रहना पड़ सकता है। इसलिए सरकार ने उनकी सुविधा को देखते हुए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को ओपन किया हुआ है। ताकि वंचित रहे किसान अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सके। जब तक पोर्टल खुला है, तब तक किसानों के पास पंजीकरण का विकल्प है। पोर्टल कब बंद होगा इसे लेकर अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

इसलिए प्रशासन भी किसानों को जागरूक कर रहा है, ताकि सभी किसान पंजीकरण करवा लें। हालांकि पोर्टल बंद होने के कारण किसान अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास भी पहुंचे थे। अब किसानों की सुविधा अनुसार पोर्टल खोला हुआ है। जो भी किसान फसल बेचने संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण ना होने की शिकायत लेकर पहुंचता है, उसे पहले पंजीकरण करवाने की सलाह दी जाती है। ताकि उनकी शिकायत ही समाप्त की जा सके।

इधर, मंडियों में चल रही अनाज खरीद के लिए अब शेड्यूल के आधार पर खरीद होगा। पहले करीब एक सप्ताह तक बिना शेड्यूल के अनुसार किसानों का अनाज खरीदा गया है। अब उन किसानों को ही शेड्यूल में शामिल किया जाएगा, जिनका मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण है। शेड्यूल के अनुसार मैसेज पहुंचने के बाद ही किसान मंडी में फसल बेचने के लिए आ सकते हैं। इससे पूर्व किसी भी किसान की फसल नहीं खरीदी जाएगी। हालांकि अनाज बेचने के लिए किसान की फसल पंजीकृत होना पहले भी अनिवार्य किया हुआ था। इसलिए किसान पोर्टल ओपन रहने तक जल्दी से जल्दी अपनी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

chat bot
आपका साथी