सिरसा में उपमुख्यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला के घर पहुंचते ही घेराव करने के लिए पहुंच गए किसान

सिरसा में प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस बल ने भूमणशाह चौक पर रोक लिया। किसानों ने एक घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया। जिस समय किसान प्रदर्शन कर रहे थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 02:09 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 02:09 PM (IST)
सिरसा में उपमुख्यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला के घर पहुंचते ही घेराव करने के लिए पहुंच गए किसान
सिरसा में दुष्‍यंत चौटाला के आवास का घेरान करने के लिए जुटे हुए आंदोलनकारी किसान

सिरसा, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने के लिए भी आगे बढ़े। प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस बल ने भूमणशाह चौक पर रोक लिया। किसानों ने एक घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया। जिस समय किसान प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय उपमुंख्यमंत्री आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

पहले जनता भवन रोड के पास किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों के विरोध को लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जनता भवन रोड के पास प्रदर्शन किया। जनता भवन में आयोजित होने वाला शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कार्यक्रम वीरवार को स्थगित हो गया था। इसके बाद किसानों दोपहर के करीब 12 बजे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास का घेरा करने के लिए पहुंचे। किसानों को पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर भूमणशाह चौक पर ही रोक लिया। किसान नेता लखा सिंह ने कहा कि किसानों पर जानबूझकर कानून थोपे जा रहे हैं। किसान जब तक आंदोलन करते रहेंगे। जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।

बरनाला रोड पर लगा जाम

बरनाला रोड पर भूमणशाह चौक पर प्रदर्शनकारी किसान रोड के बीच में बैठ गये। वहीं उपमुंख्यमंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्ते को पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इससे रोड पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस कर्मचारियों ने रूट बदलकर वाहनों को निकलना शुरू किया। इससे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी