Bharat band: हिसार, सिरसा, रोहतक, झज्‍जर, फतेहाबाद में सड़कों पर उतरे किसान, रोड जाम

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि विधेयकों के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। देशभर में करीब 18 राज्‍यों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। हिसार में शुक्रवार सुबह ही किसान सड़कों पर पहुंच गए और कई जगहों पर रोड जाम कर दिए

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:56 PM (IST)
Bharat band: हिसार, सिरसा, रोहतक, झज्‍जर, फतेहाबाद में सड़कों पर उतरे किसान, रोड जाम
तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ हरियाणा में हिसार समेत अन्‍य जिलों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं

हिसार, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि विधेयकों के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। देशभर में करीब 18 राज्‍यों में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। शुक्रवार सुबह ही किसान सड़कों पर पहुंच गए और कई जगहों पर रोड जाम कर दिए। हरियाणा में किसानों ने रेल रोकने के साथ रोड रोकने के लिए भी जोर लगाया हुआ है।

हिसार, सिरसा, रोहतक, झज्‍जर, फतेहाबाद, डबवाली, भिवानी, दादरी में किसान सैंकड़ों की संख्‍या में पहुंचे हैं, तो वहीं जीटी बेल्‍ट के जिलों में किसान तो और भी ज्‍यादा हैं। हिसार में भी किसानों ने लघु सचिवालय के सामने राजगढ़ की ओर जाने वाले रोड को जाम कर दिया। फव्‍वारा चौक पर ही पुलिस उस तरफ जाने वाले वाहनों को रोक रही है तो वहीं सिवानी और राजगढ़ से आने वाले वाहनों को साउथ बाईपास से निकाला जा रहा है। अगर आपको भी आजाद नगर,गंगवा या राजगढ़ की साइड जाना है तो शहर से आप मलिक चौक से होकर साउथ बाईपास या सेक्‍टर 14 से साउथ बाईपास से होकर ही उधर जा सकते हैं। चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस तैनात है।

किसानों ने तीन विधेयकों के विरोध में भारत बंद और रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर बुधवार को प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इससे पहले 20 सितंबर को भी किसानों ने प्रर्दशन किया था। प्रशासन ने आज हिसार में 36 अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ इतने ही अधिकारी पुलिस विभाग के रहेंगे।

इस आंदोलन में आढ़ती, ट्रेड यूनियनें सहित अन्य लोग शामिल हैं। ऐसे में शरारती तत्व फायदा उठाकर आंदोलन को भड़का सकते हैं। ऐसी संभावनाओं के चलते अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। वहीं हांसी में भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें शहर के कई मुख्य क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रेल यातायात सुचारू करने के लिए भी लगाए अधिकारी, आ रही परेशानी

आंदोलन को देखते हुए रेल रोकने की तैयारी भी किसान कर रहे हैं। यहां पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके साथ ही रेलवे जीआरपी ने भी अपने तरफ से विशेष तैयारियां की  हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर रेल यातायात किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों। इसके साथ रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को भी संभाला जा सके। मगर पंजाब में ट्रेन नहीं चल रही है तो हरियाणा में भी कई ट्रेनें प्रभावित हैं।

chat bot
आपका साथी