आधी रात को बारिश में किसानों ने रामायण टोल प्लाजा किया जाम

कृषि कानूनों के खिलाफ रामायण टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे हुए किसानों ने किया प्लाजा जाम।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:39 AM (IST)
आधी रात को बारिश में किसानों ने रामायण टोल प्लाजा किया जाम
आधी रात को बारिश में किसानों ने रामायण टोल प्लाजा किया जाम

संवाद सहयोगी, हांसी

कृषि कानूनों के खिलाफ रामायण टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे हुए किसानों ने गुरुवार रात नेशनल हाइवे 9 जाम कर दिया। दरअसल, भारी बारिश के कारण टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति की लाइन में फॉल्ट आने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लाइट जाने के बाद किसान भड़क गए और नारेबाजी करते हुए रामायण टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। मूसलाधार बारिश के बीच सैंकड़ों वाहन हाइवे पर फंस गए।

आखिर सूचना मिलने के बाद हांसी जिला पुलिस के सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। जबकि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही बिजली निगम के अधिकारियों से सूचना ली तो उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से लाइन में फॉल्ट आने की वजह से आपूर्ति बंद है। बिजली निगम की तरफ से कुछ घंटों में आपूर्ति बहाल करने की बात कही। किसानों ने 11.30 बजे से लेकर 12.30 बजे तक रामायण टोल प्लाजा को पूरी तरह से जाम रखा। बारिश के कारण आधी रात को सैंकड़ों वाहन फंसे रहे, लेकिन किसानों ने किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। किसानों द्वारा इससे पूर्व भी रामायण टोल प्लाजा कई बार जाम किया जा चुका है। हर रोज किसान टोल प्लाजा पर एकत्रित होते हैं और रात्रि के समय किसानों की समूह टोल पर ही मौजूद रहता है। यहां किसानों ने तंबू लगा रखे हैं व बास की छोपड़ियां बना रखी है जिनके अंदर सर्दी, गर्मी व बारिश के मौसम में किसान रहते हैं। करीब दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। किसानों द्वारा टोल प्लाजा की बिजली को ही इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से नेशनल हाइवे पर बाधित रहा। बारिश के कारण से अन्य छोटे रास्तों से भी वाहन चालक नहीं निकल पाए। ट्रकों की भी टोल प्लाजा पर लंबी लाइन लग गई। आखिर किसानों ने एक घंटे बाद जाम खोल दिया व कुछ घंटों में टोल प्लाजा की बिजली आपूर्ति भी दुरुस्त कर दी गई। 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी, हांसी : सोरखी माइनर पर सिचाई विभाग में कार्यरत कैनाल गार्ड सुरेश कोच गढ़ी के सेवाकाल के 7 वर्ष, सिचाई विभाग हांसी में कार्यरत मैकेनिकल वर्कर यूनियन सिचाई विभाग के प्रधान संदीप पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश भाटोल, वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप लोहान व राजकुमार सीसर की 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने सोरखी माइनर पर पौधरोपण किया। इस दौरान माइनर पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने भी कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसडीओ अमित शर्मा ने अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर एसडीओ अमित शर्मा, जेई अंकित बिसला, मौसम शर्मा, नरेंद्र, कुलबीर सीसर, जोगेंद्र, नरेश लिपिक, पंजाब नेशनल बैंक शाखा पेटवाड़ के मैंनेजर व कोषाध्यक्ष सतीश, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन राजेश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी