हरियाणा में किसान अब अपनी सुविधा के अनुसार तारीख तय कर मंडी में ला सकता है फसल

पोर्टल पर अब किसान खुद गेहूं लाने का दिन तय कर सकेंगे। इससे किसानों का बहुत फायदा होगा। पहले जब सरकार की ओर से गेहूं लाने का दिन मिलता था तो किसानों को दिक्‍कत होती थी। या तो गेहूं की फसल नहीं निकली होती थी या फसल में नमी होती।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 04:48 PM (IST)
हरियाणा में किसान अब अपनी सुविधा के अनुसार तारीख तय कर मंडी में ला सकता है फसल
हरियाणा की मंडियों में अब सरकार नहीं किसानों के अनुसार होगी फसल की खरीद, दुष्‍यंत चौटाला ने कयिा था वादा

ढिगावा मंडी [मदन श्योराण] हरियाणा सरकार ने ई- खरीद पोर्टल पर बदलाव कर दिया है। पोर्टल पर अब किसान खुद गेहूं लाने का दिन तय कर सकेंगे। इससे किसानों का बहुत फायदा होगा। पहले जब सरकार की ओर से गेहूं लाने का दिन मिलता था तो किसानों को दिक्‍कत होती थी। या तो गेहूं की फसल नहीं निकली होती थी तो कभी फसल में नमी होती थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा और किसान खुद ही यह दिन फिक्‍स करेगा कि वो किस दिन गेहूं लेकर आएगा। हालांकि सरकार द्वारा किसानों को एक लिस्‍ट मिलेगी जिसमें से एक दिन चुनना होगा। पहले एक ही दिन निश्‍चित कर दिया जाता था और इसके लिए किसान से पूछा नहीं जाता था कि वो कौनसे दिन गेहूं ला सकता है। मगर अब नियम बदल गए हैं।

इन दिनों गेहूं कटाई का कार्य जोरों पर है तथा किसान परिवार कटाई व कढ़ाई में दिन-रात जुटे हुए हैं। किसान ब्याह शादियों को छोड़कर और मजदूरों की सहायता से तो कई आधुनिक तरीकों से गेहूं कटाई का कार्य किया जा रहा है। इसी बीच किसानों के फोन पर अनाज मंडी में गेहूं लाने का मैसेज भी आ रहा है। जिससे किसान बड़ा चिंतित था। इसी बीच सरकार ने फसल खरीद की प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया है। इसके तहत ई-खरीद पोर्टल पर जाकर किसान अब अपनी इच्छानुसार अपनी नजदीकी मंडी में गेहूं ले जाने का दिन तय कर सकेंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि मंडियों में खरीद किसान के अनुसार होगी ना कि सरकार के अनुसार। मार्केट कमेटी के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ई- खरीद पोर्टल में फेरबदल किया गया है, अब किसान के हाथ में है कि वह अब  दिन खुद निश्चित कर सकता है कि कब उनको अनाज मंडी में गेहूं की फसल को ले जाना है। ई पोर्टल पर जाकर किसान अपनी सुविधा अनुसार दिन निश्चित कर सकता है।

जन नायक सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव वजीर मान ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया और कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हमेशा से ही किसान हितेषी रहे हैं, उन्हें पता है कि किसान इस समय गेहूं की कटाई में लगा हुआ है जिस कारण किसान बार-बार फोन में मैसेज नहीं देख सकता और पोर्टल के अनुसार अपनी फसल को मंडी में भी नहीं ला सकता। अब सब कुछ किसान के हाथ में है वह अपनी मर्जी से अपनी सुविधा अनुसार मंडी में गेहूं ला सकता है।

मान ने आगे कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पहले ही कहा था कि 'मंडिया किसान के अनुसार चलेंगी ना कि सरकार के अनुसार ' आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। क्षेत्र के सुरेंद्र नेहरा, धर्मपाल नायक, धीर सिंह नेहरा, राजेंद्र बड़दू, संदीप श्योराण , बलवान कारी, विजय कुमार आदि किसानों ने ई पोर्टल पर किसान को अपने हिसाब से मंडी में गेहूं लाने की मिली छूट पर सरकार का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी