भाजपा नेताओं की गाड़ी पर किसानों ने नहीं किया पथराव, मुकदमों से डरने वाले नहीं : भारूखेड़ा

सिरसा में भाजपा नेताओं की गाड़ी पर पथराव हुआ था। सीडीएलयू में सांसद सुनीता दुग्गल व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा पहुंचे थे। इस मामले में किसानों पर केस दर्ज किए गए थे। भारूखेड़ा ने कहा कि ये सब सरकार की सोची समझी साजिश।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 03:51 PM (IST)
भाजपा नेताओं की गाड़ी पर किसानों ने नहीं किया पथराव, मुकदमों से डरने वाले नहीं : भारूखेड़ा
सिरसा में प्रेसवार्ता करते किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा।

जागरण संवाददाता, सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शिरकत करने आई सांसद सुनीता दुग्गल व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा के साथ हुए घटनाक्रम में किसानों पर जो केस दर्ज किए गए हैं, वो सरासर गलत है। इस संबंधी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उक्त बातें हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने पक्का मोर्चा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

भारूखेड़ा ने बताया कि किसानों ने शांतिपूर्वक तरीके से बीजेपी नेताओं का विरोध किया। किसी किसान ने बीजेपी नेताओं की गाड़ी पर पथराव नहीं किया। ये सब सरकार की सोची समझी साजिश थी, ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके। संयुक्त मोर्चा का शुरू से आह्वान रहा है कि आंदोलन पूर्णतया शांतिपूर्वक तरीके से होगा और कोई हिंसा नहीं की जाएगी। भारूखेड़ा ने कहा कि आंदोलन पहले भी होते आए हैं। केस पहले भी दर्ज हुए थे। लेकिन अंत में जीत किसानों के संघर्ष की हुई थी।

किसानों को डराने को देशद्रोह के केस दर्ज किए

भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार व उसके नुमाइंदे देशद्रोह के केस दर्ज करवाकर किसानों को डराने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश का अन्नदाता अब जागरूक हो चुका है और सरकार के झांसे में नहीं आने वाला। अब तक जितने भी रोष प्रदर्शन हुए हैं और जिनमें पथराव की घटनाएं हुई हैं, वो सब सरकार के इशारे पर की गई थीं, जिनका पर्दाफाश हो चुका है। सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए नित नए हथकंडे अपना रही है, लेकिन देश का किसान यहां से अपना हक लेने से पहले हिलने वाला नहीं है।

किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर जल्द बनाएंगे रणनीति

भारूखेड़ा ने कहा कि किसानों पर जो मुकदमे बनाए गए हैं, उसको लेकर जल्द वे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से मिलेेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर सुखदीप बड़ागुढ़ा प्रधान, लक्खा अलीकां प्रधान, सतपाल सिंह सिरसा, जरनैल सिंह अलीकां, बिकर सिंह अलीकां, जिंदा नानूआना, जस्सा नानूआना, मलकीत भुल्लर, परमिंद्र जीवननगर, बलवंत प्रधान, डॉ. दर्शन फग्गू व आत्मा फग्गू सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी