सिवानी में किसानों ने मनाया काला दिवस

संवाद सहयोगी सिवानी मंडी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन को छह महीने पूरे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:20 AM (IST)
सिवानी में किसानों ने मनाया काला दिवस
सिवानी में किसानों ने मनाया काला दिवस

संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन को छह महीने पूरे होने पर पूरे देश में किसानों, मजदूरों, नौजवानों ने काला दिवस मनाया। गांव में घरों पर अपने साधनों पर काले झंडे लगाकर मोदी का पुतला फूंका। इस अभियान में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले एसडीएम ऑफिस के बाहर काला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के नेता व पूर्व कर्मचारी नेता मास्टर उमराव सिंह ने की व संचालन बिल्लु गोदारा ने किया । किसानों ने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी की। उन्होंने कहा कई गांव में केंद्र सरकार के पुतले जलाए गए। वही तहसील परिसर में केंद्र सरकार का पुतला लेकर शहर में जुलूस निकाला व सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। इस मौके पर किसान नेता ईशवर सिंह शयोराण, राजीव शयोराण एडवोकेट, सुकरम जागलान, मजदूर नेता कुलदीप सिंह, जयसिंह साहरण, सुभाष श्योराण एडवोकेट, राजपाल अम्बेडकर, जयसिंह पूनिया, बलवान सुरा, किसान यूनियन के नेता मास्टर ओमप्रकाश, सर्वकर्मचारी संध के प्रधान मास्टर सज्जन सिंह, विक्रम, अनिरुद्ध बिश्नोई, राजमल देहडू, ओमप्रकाश बिशनोई, श्रीराम प्रधान, धर्मबीर दुहन, बलबीर धुंवा, प्रकाश नम्बरदार, किरशन कालोद, जंगबीर ढाण्डा, राजबीर सिन्धु, रमेश, किरशन, जयपाल, धर्मबीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी