रोहतक के गांव में खेत में सिंचाई करने गए किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

मृतक की पहचान लाढ़ौत निवासी सुनील के रूप में हुई है। करीब 27 वर्षीय सुनील रात के समय अपने भांजे के साथ खेतों में गया था। फसल में पानी लगाने के मकसद से वह खेत आए थे। यहां पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से सुनील पर हमला बोल दिया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:44 PM (IST)
रोहतक के गांव में खेत में सिंचाई करने गए किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
रोहतक में एक किसान की हत्‍या कर दी गई और शव फेंक दिया गया

रोहतक, जेएनएन। रोहतक में लाढ़ौत में रात में खेतों में पानी लगाने गए एक किसान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से किसान और उसके साथ आए भांजे पर हमले में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाढ़ौत निवासी सुनील के रूप में हुई है। करीब 27 वर्षीय सुनील रात के समय अपने भांजे के साथ खेतों में गया था। फसल में पानी लगाने के मकसद से वह खेत आए थे। यहां पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से सुनील पर हमला बोल दिया।

भानजे ने बताया कि शनिवार रात मामा के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। वहीं पर कुछ अज्ञात लोगों ने मामा पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मामा को बचाने की कोशिश में वह भी चोटिल हो गया। मामा को अधमरा कर हमलावार फरार हो गए। हमले में आई गंभीर चोट से सुनील की मौत हो गई। भांजे ने किसी तरह हमले की सूचना घरवालों को दी। सुनील अविवाहित है व चार भाई हैं। गांव में किसी रंजिश की बात अभी समाने नहीं आई है। हत्या पर ग्रामीणों में रोष है। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर पुलिस हत्या के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शव को कब्जे में लिया गया है। शाम तक शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

बता दें कि रोहतक में बीते 15 दिनों में कई लोगों की हत्‍या हो चुकी है। रोहतक में एक कोच ने 6 लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। एक युवक को होटल से बाहर लाकर रोड पर गोलियां मारकर कुछ युवकों ने हत्‍या कर दी थी। भाेपाल की एक वेट लिफ्टर महिला की भी हत्‍या करके शव रोहतक में फेंक दिया था। रोहतक में ही इससे कुछ दिन पहले गोलियां मारकर ऑनर किलिंग की गई थी। इसके अलावा शनिवार को ही गैंगवार में दो युवकों की गोली मारकर हत्‍या की गई है। अब फिर ये एक और हत्‍या का मामला सामने आया है।

chat bot
आपका साथी