किसान मजदूर सम्मान सामारोह उकलाना अनाज मंडी में 4 अप्रैल को,अभय चौटाला करेंगे संबोधित

संवाद सहयोगी अग्रोहा उकलाना के अनाज मंडी में किसान मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन होने जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 07:05 AM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 07:05 AM (IST)
किसान मजदूर सम्मान सामारोह उकलाना अनाज मंडी में 4 अप्रैल को,अभय चौटाला करेंगे संबोधित
किसान मजदूर सम्मान सामारोह उकलाना अनाज मंडी में 4 अप्रैल को,अभय चौटाला करेंगे संबोधित

संवाद सहयोगी अग्रोहा : उकलाना के अनाज मंडी में किसान मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बलराज सभरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में किसान केसरी चौधरी अभय सिंह चौटाला भाग लेंगे। सभरवाल ने बताया कि चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले अभय सिंह चौटाला द्वारा किसान हित में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया जिससे किसान संगठनों में भारी जोश पैदा हुआ है। सभरवाल ने कहा कि चौधरी अभय सिंह ही किसानों के सच्चे हितेषी हैं जो चौधरी देवीवाल की नीतियों पर चलने वाले नेता है। किसान मजदूर सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर उकलाना विधानसभा के लोगों में उत्साह बना हुआ है कार्यक्रम का आयोजन किसान झंडे ने नीचे मनाया जाएगा। उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम के लिए उकलाना विधानसभा के सभी गांवों में न्यौता दे दिया गया है जिसमें हजारों की संख्या में महिला एंव पुरूष किसान और दलित मजदूर संगठन भाग लेगें। इस दौरान किसान नेत्री पूनम पंडित, रिमन नैन, सुदेश गोयत और पूनम पातड़ को भी सम्मानित किया जाएगा, इस समारोह मे हरियाणवी कलाकार मुनीगर पाबडा व मनोज बडेसरा द्वारा अपनी प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। इस मौके पर किसान हितेषी सतबीर सिसाय, अजीत लितानी, कलीराम खेदड, राजीव राजा, मुकेश बेनीवाल, विकास भेरिया,नरेन्द्र घणघस,सत्यवान पातड, सुभाष अग्रोहा सहित अनेक किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान देना जरूरी : सुरेंद्र जनागल

संवाद सहयोगी, बरवाला : बाबा श्योराम गिरी शांति गिरी हाई स्कूल खेदड़ में हवन-यज्ञ का आयोजन कर नए सत्र का शुभारंभ किया। यज्ञ के पुरोहित अनिल आर्य खेदड़ ने वैदिक मंत्रों उच्चारण से यज्ञ का आरम्भ किया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्य, स्टाफ व विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति डालकर सुखद भविष्य की कामना की। यज्ञ के बाद स्कूल में प्रसाद वितरण किया गया। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र जनागल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के साथ ही संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश सिहाग, छाजू राम, मुनीश कुंडू, सुमन, ज्योति, मनु, मोनिका, रेनू, अनिता, पूजा, सीनू आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी