फतेहाबाद में फर्जी सिटीजन फीडबैक मामले का होगा खुलासा, केंद्रीय टीम फोन से करेगी पूछताछ

भारत में स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे शुरू हो रहा है। सर्वे से पूर्व शहरवासियों से फीडबैक लिए जा रहे है। लेकिन इन फीडबैक में अधिकारी गड़बड़ी भी कर रहे है जो पिछले दिनों सामने भी आ चुका हैं। लेकिन अब केंद्रीय टीम की नजर से फर्जी फीडबैक नहीं बच सकता।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 02:53 PM (IST)
फतेहाबाद में फर्जी सिटीजन फीडबैक मामले का होगा खुलासा, केंद्रीय टीम फोन से करेगी पूछताछ
फतेहाबाद में पिछले दिनों फतेहाबाद के नप अधिकारियों पर गलत फीडबैक भरने का आरोप लगा था

फतेहाबाद, जेएनएन। सफाई मामले में हमारा शहर कैसा है। यहां पर रहने वाले लोगों को नगरपरिषद या नगरपालिका क्या सुविधा मुहैया करवा रही है इसकी जांच करने का समय आ गया है। दरअसर 3 मार्च से पूरे भारत में स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे शुरू हो रहा है। सर्वे से पूर्व शहरवासियों से फीडबैक लिए जा रहे है। लेकिन इन फीडबैक में अधिकारी गड़बड़ी भी कर रहे है, जो पिछले दिनों सामने भी आ चुका हैं। लेकिन अब केंद्रीय टीम की नजर से फर्जी फीडबैक नहीं बच सकता। फीडबैक भरते समय जिस भी शहरवासी ने अपना मोबाइल नंबर दिया था अब उसके पास फोन भी आएगा। फोन करने वाला कर्मचारी सबसे पहले स्थान और किस जगह का रहने वाला है ये पूछेगा। अगर जवाब गलत मिलता है तो संबंधित नगरपरिषद या फिर नगरपालिका के इंचार्ज को यह फीडबैक भेज दिया जाएगा। अगर फीडबैक गलत मिलते है तो नेगेटिव मार्किंग होगी।

फतेहाबाद में भरे गए है फर्जी फीडबैक

जनवरी महीने में नगरपरिषद फतेहाबाद की तरफ से फर्जी सिटीजन फीडबैक भरने का मामला सामने आया था। यह मामला डीसी तक पहुंच गया था। डीसी ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। नप कर्मचारियों पर आरोप लगे थे कि जो गांव से लोग आ रहे है उन्हीें से ही शहर के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। कर्मचारी कार्यालय में बैठकर प्रोपर्टी टैक्स भरने वाले व आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों से फीडबैक ले रहे थे। यह मामला विचाराधीन है। लेकिन अब केंद्रीय टीम खुद फोन कर इस फर्जी फीडबैक के बारे में जानकारी ले रही है।

रैंडम के हिसाब से आएगी कॉल

केंद्रीय टीम ने सिटीजन फीडबैक मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम रैंडम के हिसाब से फोन कर जांच करेगी। यह सर्वे हर साल होता है। लेकिन इस बार उच्चाधिकारियों के पास शिकायत जाने के बाद बड़े स्तर पर इसकी जांच होगी। पहले केवल एक 20 ही कॉल की जाती थी लेकिन अब इनकी संख्या 50 से अधिक होगी। जिस शहर से जितनी अधिक फर्जी कॉल मिलेगी उसका डाटा संबंधित अधिकारी को भेज दिया जाएगा।

अब तक सिटीजन फीडबैक की स्थिति

शहर      एप       ओटीपी      कुल फीडबैक

भूना       4966     8           4974

फतेहाबाद   8080     138         8227

जाखल     219      139          358

हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रतिया      5610     261         5871

टोहाना     4316      83         4399

अब जाने तीन सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम

शहर      2020   2019   2018

फतेहाबाद :  27     177   191

टोहाना     26      329   289

भूना       105     399   172

रतिया      137     984   572

-------

केंद्रीय टीम ने सिटीजन फीडबैक की जांच करनी शुरू कर दी है। कर्मचारी रैंडम के हिसाब से फोन करेंगे। जिस व्यक्ति ने सिटीजन फीडबैक दिया है उसके पास कॉल आएगी। उससे पूछेगी कि आपने फीडबैक भरा है या नहीं। अगर कोई मना करता है तो उसकी रिपोर्ट भी आएगी।

कुमार सौरभ, इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी