ग्रुप डी परीक्षा में हिसार के थिएटर के नए प्रयोग की दिखी झलक

हिसार : बाइक पर थिएटर योजना किसके द्वारा शुरू की गई। इस प्रश्न का सही उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:00 AM (IST)
ग्रुप डी परीक्षा में हिसार के थिएटर के नए प्रयोग की दिखी झलक
ग्रुप डी परीक्षा में हिसार के थिएटर के नए प्रयोग की दिखी झलक

जागरण संवाददाता, हिसार : बाइक पर थिएटर योजना किसके द्वारा शुरू की गई। इस प्रश्न का सही उत्तर है मनीष जोशी बिस्मिल। हिसार की धरती से जुड़ा यह प्रश्न ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में आया था। संगीत नाटक अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार अवार्डी मनीष जोशी हरियाणा के प्रसिद्ध रंगकर्मियों में से एक हैं। हिसार के अग्रणी नाट्य दल अभिनय रंग मंच के माध्यम से उन्होंने एक अनूठा अभियान शुरू किया था।

मनीष जोशी के दल ने एक वर्ष पहले थिएटर ऑन बाइक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का संदेश लेकर 6500 किलोमीटर का सफर किया था। थिएटर ऑन बाइक्स नामक इस अभियान के तहत उनकी टीम ने देश के 6 राज्यों के 20 शहरों और अनेक गांवों में यात्रा की थी। उन्होंने रंगमंच, पुतुल कला, गायन और जादू कला के प्रदर्शन के साथ रंगमंच में इस तरह का पहला प्रयोग किया था। थिएटर ऑन बाइक्स के दल में उनके साथ मनीष जोशी, कबीर दहिया, अलोक दत, बृजमोहन भारद्वाज, तेजेंदर ¨सह, समुंदर और राजेश कुमार शामिल थे। एक सवाल के चार विकल्पों में से दो उत्तर एक जैसे

ग्रुप डी की शनिवार को शाम के सत्र में हुई परीक्षा ने एक बार फिर एचएसएससी की गंभीरता की पोल खोल कर रख दी है। एक प्रश्न के चार विकल्पों में दो विकल्प एक जैसे दिए गए थे। प्रश्न नंबर 52 में पूछा गया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में दिखने वाले चक्र का रंग..है। इसके उत्तर में ए विकल्प में गहरा नीला, बी विकल्प में काला, सी विकल्प में हल्का नीला और डी विकल्प में गहरा नीला। ऐसे में परीक्षार्थी असमंजस में हो गए कि ए विकल्प को टिक किया जाए या डी विकल्प को। अब देखना ये है कि एचएसएससी इस प्रश्न के लिए अंकों का नियमन कैसे करेगा।

chat bot
आपका साथी