कार्यकारिणी गठित : आर्य संजय सहारण बने हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन के राज्य प्रधान

कार्यकारिणी गठित आर्य संजय सहारण बने हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन के राज्य प्रधान।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:16 PM (IST)
कार्यकारिणी गठित : आर्य संजय सहारण बने हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन के राज्य प्रधान
कार्यकारिणी गठित : आर्य संजय सहारण बने हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन के राज्य प्रधान

चित्र: 30, 31

कार्यकारिणी गठित : आर्य संजय सहारण बने हरियाणा मुख्याध्यापक एसोसिएशन के राज्य प्रधान जागरण संवाददाता, हिसार

शहर के पटेल नगर स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में रविवार को उच्च विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों की एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक भरत सिंह पूनिया ने की। मंच संचालन महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान मुख्य अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया और भविष्य में योजना बनाकर समस्याओं के समाधान को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने का फैसला लिया गया। इस दौरान मुख्य अध्यापकों की एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। राज्य स्तरीय बैठक के दौरान हिसार के हरिता स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक आर्य संजय सहारण को प्रधान चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान फतेहाबाद मानावाली स्कूल के अश्विनी कंपानी को चुना गया। कैथल के कपूर सिंह को महासचिव, जींद के जगदीश भनवाला को वित्त सचिव चयनित किया गया। इसके अलावा सिरसा के मुनेश्वर देव आर्य और भिवानी के विजय सिंह को उपप्रधान के पद के लिए चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका राजेंद्र सिंह अग्निहोत्री व जसवंत सिंह ने की। जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में रामेश्वर सिंह व नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के चुनाव बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। राज्य प्रधान आर्य संजय सहारण ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ही पंचकूला व चंडीगढ़ जाकर उच्च अधिकारियों से मिलेगा ताकि मुख्याध्यापक से प्राचार्य के पद पर पदोन्नति में मुख्याध्यापकों का उनका पूरा कोटा दिलवाया जा सके। इस अवसर पर सुरेंद्र चुघ, वेदप्रकाश कैरों, सतबीर, राजबीर सांगवान, रोहताश, विजेंद्र गोयत, राय सिंह मलिक, उग्रसेन, दलबीर सिंह, मनोज मूंड, देवीलाल, हरीश चंद्र, दलीप सिंह, चंद्र शेखर, जगविदर सिंह, जोगिद्र सिंह, अमर चंद, अनिल कुमार, हाकीम सिंह, राज सिंह मलिक सूरजभान, राजपाल, सत्यवीर सिंह, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश मलिक, अशोक दलाल, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी