तीनों कृषि कानूनों के मुददे पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे कर्मचारी

नगरपालिका कार्यालय में पालिका कर्मचारी संघ की गेट मीटिग आयोजित की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:43 PM (IST)
तीनों कृषि कानूनों के मुददे पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे कर्मचारी
तीनों कृषि कानूनों के मुददे पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे कर्मचारी

संवाद सहयोगी, बरवाला : नगरपालिका कार्यालय में पालिका कर्मचारी संघ की गेट मीटिग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रविदास प्रधान ने की। ब्लॉक सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ है तथा तीनों कृषि कानूनों के मुददे पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे। गेट मीटिग में निर्णय लिया कि कर्मचारी बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ किसानों के धरने में पहुंचेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला किया है कि 25 तारीख को ब्लॉक व नगरपालिका के कर्मचारी टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे और उनका समर्थन देंगे। इन कर्मचारियों ने तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व समान काम समान वेतन लागू करने की मांग की। इस अवसर पर वेद प्रकाश राणा, सुरेश कुमार, श्रवण, करण पाल, विजय, सन्नी, राजेश, शीला देवी, अंग्रेजों, प्रवीण देवी व सीमा इत्यादि मौजूद रहे। संवाद सहयोगी, बरवाला : नगरपालिका कार्यालय में पालिका कर्मचारी संघ की गेट मीटिग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रविदास प्रधान ने की। ब्लॉक सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ है तथा तीनों कृषि कानूनों के मुददे पर कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगे। गेट मीटिग में निर्णय लिया कि कर्मचारी बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर मोटरसाइकिलों के जत्थे के साथ किसानों के धरने में पहुंचेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने फैसला किया है कि 25 तारीख को ब्लॉक व नगरपालिका के कर्मचारी टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे और उनका समर्थन देंगे। इन कर्मचारियों ने तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व समान काम समान वेतन लागू करने की मांग की। इस अवसर पर वेद प्रकाश राणा, सुरेश कुमार, श्रवण, करण पाल, विजय, सन्नी, राजेश, शीला देवी, अंग्रेजों, प्रवीण देवी व सीमा इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी