हिसार में पूरे महीने सेक्टरों में कर्मचारियों ने की सफाई, अब वेतन के लिए कमिश्नर ने लगा रहे गुहार

परेशान सेक्टरवासी निगम कमिश्नर से लेकर ठेकेदार के प्रतिनिधियों तक से सफाई की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब सेक्टर के जिन क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की वे कर्मचारी अपने वेतन के लिए ठेकेदार और निगम कमिश्नर से गुहार लगा रहे है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 11:00 AM (IST)
हिसार में पूरे महीने सेक्टरों में कर्मचारियों ने की सफाई, अब वेतन के लिए कमिश्नर ने लगा रहे गुहार
हिसार में सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है

जागरण संवाददाता, हिसार : सेक्टरों में सफाई नहीं होने से परेशान सेक्टरवासी निगम कमिश्नर से लेकर ठेकेदार के प्रतिनिधियों तक से सफाई की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब सेक्टर के जिन क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की वे कर्मचारी अपने वेतन के लिए ठेकेदार और निगम कमिश्नर से गुहार लगा रहे है। यह स्थिति 105 सफाई कर्मचारियों के सामने बनी हुई है कि उन्हें एक माह का अभी तक ठेकेदार ने वेतन ही नहीं मुहैया करवाया है। अक्टूबर माह का कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला जिसके चलते रविवार को उन्होंने सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर में सफाई कर्मचारियों ने मीटिंग कर कमिश्नर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

कमिश्नर के सामने कर्मचारियों ने ये रखी मुख्य मांग

सेक्टर 16-17 के सामुदायिक केंद्र में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार के सामने अपनी मांगें रखी।जिसमें मुख्य मांग वेतन दिलाने की थी। इनमें अधिकांश महिला कर्मचारी शामिल थी। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि उनका पीएफ भी अभी तक जमा नहीं करवाया गया है। नियमानुसार पीएफ तो समय पर जमा होना चाहिए लेकिन वह नहीं करवाया जा रहा है। वह भी जमा करवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कमिश्नर को सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान पार्षद ग्रोवर भी मौजूद रहा। पार्षद अमित ग्रोवर ने सेक्टर 16-17 के सामुदायिक केंद्र की बिजली व्यवस्था व अन्य कार्य करवाने का आग्रह किया। निगम आयुक्त ने मौके पर ही एक्सइएन संदीप सिहाग को सेक्टर 16-17 के सामुदायिक केंद्र के सुधारीकरण के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने बच्चे पढ़ाने के लिए कर्मचारियों को किया प्रेरित

पीएलए, जयदेव ढाणी, एमसी कालोनी, डीसी कालोनी, अर्बन स्टेट, सेक्टर -13 और सेक्टर 16-17 इन क्षेत्राें में सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों ने जब कमिश्नर को अपनी समस्याएं बताई तो उसकी समस्या सुनने के बाद कमिश्नर ने उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। निगम कमिश्नर ने उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कमिश्नर ने कर्मचारियों को बताया कि नगर निगम द्वारा पुस्तकालय बनाया जा रहा है, जहां आपके बच्चे निःशुल्क पढ़ सकते है वह पढ़ने के लिए किताबें भी ले सकते है।

----सफाई कर्मचारियों ने वेतन व पीएफ के संबंध में अपनी समस्याएं बताई। उनकी समस्याएं सुनी है और स्टाफ को उनकी समस्या समाधान करवान के लिए कहा है। उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी