Ellenabad by polls: ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रचार जोरों पर, सीएम व डिप्टी सीएम भी जल्द उतरेंगे मैंदान में

ऐलनाबाद उपचुनाव में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए है। चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला इनेलो के अभय सिंह कांग्रेस के पवन बैनीवाल व भाजपा जजपा के गाेबिंद कांडा के बीच है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:25 AM (IST)
Ellenabad by polls: ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रचार जोरों पर, सीएम व डिप्टी सीएम भी जल्द उतरेंगे मैंदान में
ऐलनाबाद में पार्टी प्रत्याशियों को जीताने के लिए दिग्गज लगा रहे हैं एड़ी चोटी का जोर

जागरण संवाददाता, सिरसा : ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रचार अभियान पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए है। चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला इनेलो के अभय सिंह, कांग्रेस के पवन बैनीवाल व भाजपा जजपा के गाेबिंद कांडा के बीच है। ऐलनाबाद उपचुनाव की शुरूआत में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वालों का विरोध दिखाई दे रहा था परंतु धीरे धीरे शांत हो चुका है हालांकि अभी भी जिला प्रशासन द्वारा जजपा भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहते हैं।

जल्द मैदान में उतरेंगे सीएम व डिप्टी सीएम

भाजपा जजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के समर्थन में सत्ताधारी दलों से जुड़े नेता दिन रात एक किए हुए हैं। गोबिंद कांडा के बड़े भाई गोपाल कांडा गांवों का दौरा कर रहे हैं तो उनकी पत्नी सरिता कांडा ने महिलाओं के साथ ऐलनाबाद शहरी क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया हुआ है। गोबिंद कांडा के समर्थन में जजपा नेता अजय सिंह व उनके बेटे दिग्विजय सिंह गांवों में जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं तथा जल्द ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम बनने जा रहा है।

आत्मविश्वास से भरे हैं अभय

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के प्रचार अभियान में मुख्य रूप से इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला, अभय सिंह, रामपाल माजरा, पूर्व विधायक भागीराम, सीताराम व अन्य इनेलो नेता लगे हुए है। ऐलनाबाद हलके से पिछले कई सालों से इनेलो प्रत्याशी विजयी होता आ रहा है, ऐसे में अभय पूरे आत्मविश्वास में दिखाई दे रहे हैं।

कम पवन बैनीवाल भी नहीं

कांग्रेस सीट से चुनाव मैदान में उतरे दिग्गज पवन बैनीवाल को भी कमतर नहीं आंका जा सकता। वे ऐलनाबाद सीट से पहले दो बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में अभय सिंह के सामने चुनाव लड़ चुके हैं और अभय सिंह को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। इस बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु. सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा सहित अनेक कद्दावर नेता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी