ऐलनाबाद हरियाणा उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्‍याशी ने हार की

ऐलनाबाद हरियाणा सीट पर जीतने वाले इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का यह तीसरा उपचुनाव है। उन्होंने इससे पहले रोड़ी व ऐलनाबाद में एक-एक उपचुनाव जीता था। इस चुनाव में जीत के साथ उनकी हैट्रिक हो गई। भाजपा के प्रत्याशी रहे गोबिंद कांडा का भी यह तीसरा चुनाव था।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 03:19 PM (IST)
ऐलनाबाद हरियाणा उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्‍याशी ने हार की
ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला जीत चुके हैं

जागरण संवाददातरा, सिरसा : ऐलनाबाद उपचुनाव की मतगणना का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ, करीब तीन बजे के करीब 16 राउंड की गिनती पूरी हो गई और अभय चौटाला विजेता बने हैं। पहले रुझान में अभय सिंह चौटाल करीब 478 वोटों से आगे चल रहे थे, सभी राउंड में वे आगे रहे और अंत में 6708 वोटों से जीत हासिल की। अभय सिंह चौटाला ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।  इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का यह तीसरा उपचुनाव था। उन्होंने इससे पहले रोड़ी व ऐलनाबाद में एक-एक उपचुनाव जीत रखा है। इस चुनाव में जीत के साथ उनकी हैट्रिक है। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी पवन बैनीवाल की जमानत जब्‍त हो गई है।

उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे गोबिंद कांडा का भी यह तीसरा चुनाव है। इससे पहले वह दो चुनाव रानियां विधानसभा क्षेत्र से लड़ चुके हैं और दोनों ही बार दूसरे स्थान पर रहे है। इस बार फिर हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल का ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से यह तीसरा चुनाव है। पहले दो चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर लड़े हैं। कांग्रेस की टिकट पर अब उपचुनाव में पहली बार उतरे हैं। ये भी फिर से हार गए हैं। उक्‍त दोनों प्रत्‍याशियों की हार की हैट्रिक लगी है।

एक लाख 86 हजार 416 मतदाताओं वाले इस विधानसभा चुनाव में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव में 81.42 फीसद मतदान हुआ है। 19 प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में होने के बावजूद यहां आरंभ में तिकोना मुकाबला दिखा जिसमें इनेलो के अभय सिंह चौटाला, भाजपा के गोबिंद कांडा व कांग्रेस के पवन बैनीवाल के बीच दिखा लेकिन धीरे-धीरे चुनाव आमने-सामने की टक्कर की ओर बढ़ता गया।

चुनावी समीकरणों में अभय की दिख रही बढ़त

मतदान के बाद इस क्षेत्र में अभय चौटाला की बढ़त दिख रही थी और यही हुआ भी। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी स्थिति ठीक दिखाई दे रही है तो शहरी क्षेत्र में वह पिछड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख रूप से तीन बेल्ट मानी गई है जिसमें नाथूसरी चौपटा ब्लाक की पैंतालिसा, ऐलनाबाद शहर व आसपास की बेल्ट को ऐलनाबाद बेल्ट व बीच के एक अन्य हिस्से को धान बेल्ट के नाम से जाना जाता है। धान बेल्ट में अभय सिंह मजबूत दिख रहे हैं। हालांकि उनका मुख्य मुकाबला चुनाव में भाजपा से ही नजर आया है जबकि कांग्रेस कुछ पिछड़ी नजर आई है।

chat bot
आपका साथी