Ellenabad by poll: ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए सिरसा में जुटे कांग्रेस के दिग्‍गज नेता

सिरसा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में हरियाणा के दिग्‍गज नेता पहुंचे हैं। ऐलनाबाद चुनाव समेत कई मुख्‍य पहलुओं पर रणनीति बनाने जा रहे हैं। मंच पर कुमारी सैलजा व हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी एक साथ नजर आए।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 02:42 PM (IST)
Ellenabad by poll: ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए सिरसा में जुटे कांग्रेस के दिग्‍गज नेता
सिरसा में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में मंच पर मौजूद दिग्‍गज नेतागण

जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा में कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तरीय मीटिंग हुई। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची वहीं इसके पार्टी के सांसद विधायक व पूर्व मंत्री पहुंचे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक शुरू होने के बाद पहुंचे। सम्‍मेलन में कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ मंच पर नजर आए। ऐलनाबाद उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के तमाम नेता के सुझाव लिए गए इसी के साथ चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने भाजपा को अलविदा कहने का निर्णय लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल चुनाव को लेकर रणनीति के बारे में बताया।

जब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होगा तो हिंदू मुस्लिमान लेकर आएंगे

हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बांसल ने कहा कि भाजपा के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता है तो हिंदू मुस्लिमान का मुद्दा लेकर आ जाते हैं। इनका काम आपस में भाई चारा को खत्म करना है। जबकि युवाओं को रोजगार देना, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर कोई ध्यान नहीं है। महंगाई रिकार्ड तोड़ रही है। विवेक बांसल निजी पैलेस में सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए कही। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य नेता मौजूद रहे।

विवेक बांसल ने कहा कि भाजपा शासन से सभी दुखी हो चुके हैं। ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़कर चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बूथ स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करें। कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हमेशा तानाशाही है। इसने नोटबंदी से लेकर कृषि विरोधी कानून किसानों पर थोपे हैं। यही कारण है आज जनता के बीच भाजपा नेता नहीं जा सकते हैं। अब भाजपा नेता नजर अंदाज हो गये हैं।

अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही दे दिया इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दे दिया तो अब चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। जबकि अभी तो कानून वापस भी नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता ने इस्तीफा इसलिए दिया कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। उसमें अभय सिंह शामिल नहीं होना चाहते थे। उससे पहले ही इस्तीफा दे दिया ताकि अविश्वास प्रस्ताव में शामिल न होना पड़ जाए।

chat bot
आपका साथी