Ellenabad by poll: कुमारी सैलजा बोली- भाजपा विकास नहीं करवाती, इनेलो ने लोगों पर किए अत्‍याचार

कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐलनाबाद हलका से विजयी होकर विधानसभा में पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया। जबकि उन्हें विधानसभा में किसानों की आवाज उठानी चाहिए थी। अब कानून ही वापस नहीं हुए हैं। इसके बाद फिर से अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 12:18 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 12:18 PM (IST)
Ellenabad by poll: कुमारी सैलजा बोली- भाजपा विकास नहीं करवाती, इनेलो ने लोगों पर किए अत्‍याचार
कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष कुमारी सैलजा ने इनेलो और बीजेपी पर निशाना साधा है

जागरण संवाददाता, सिरसा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की जब से सरकार बनी है। तब से प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इस शासन से सभी लोग दुखी हो चुके हैं। भाजपा विकास करवाने की बात नहीं करती है। कुमारी सैलजा ऐलनाबाद हलका के गांव माखोसरानी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। कुमारी सैलजा कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल के प्रचार में विभिन्न गांवों का मंगलवार को दौरा करेगी।

उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलका पिछड़ा हुआ है।

यह भाजपा शासन के कारण ही है। भाजपा पार्टी ने हमेशा तानाशाही रवैया अपना रही है। पहले देश में नोटबंदी लेकर आई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अब कृषि विरोधी कानून किसानों पर थोपे है। यही कारण है आज जनता के बीच भाजपा नेता नहीं जा सकते है। अब भाजपा नेता नजर अंदाज हो गये हैं। उनके साथ कालावाली के विधायक शीशपाल केहरवाला मौजूद रहे

किसानों की आवाज उठाते चौटाला

कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐलनाबाद हलका से विजयी होकर विधानसभा में पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया। जबकि उन्हें विधानसभा में किसानों की आवाज उठानी चाहिए थी। अब कानून ही वापस नहीं हुए हैं। इसके बाद फिर से अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। यह कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता ने इस्तीफा इसलिए दिया कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। उसमें अभय सिंह शामिल नहीं होना चाहते थे। उससे पहले ही इस्तीफा दे दिया ताकि अविश्वास प्रस्ताव में शामिल न होना पड़ जाए।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा लोगों पर अत्याचार किए है। सिरसा में हमेशा कांग्रेस मजबूत रही है। ऐलनाबाद उपचुनाव में हर हाल के अंदर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने हमेशा लोगों पर अत्याचार किए है। ऐलनाबाद उपचुनाव में हर हाल के अंदर जीत हासिल करेंगे। प्रत्याशी पवन बैनीवाल ने भी संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की।

chat bot
आपका साथी