Ellenabad By Poll: मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल बोले- उम्मीदवार की जीत में अहम होती है कार्यकर्ताओं की भूमिका

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सांनिध्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। मंचासीन हर वक्ता ने अपने अनुभव के आधार पर चुनावी चक्रव्यूह की रचना करते हुए कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर अपने अपने बूथ पर जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:37 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:37 PM (IST)
Ellenabad By Poll: मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल बोले- उम्मीदवार की जीत में अहम होती है कार्यकर्ताओं की भूमिका
कार्यकर्ता सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, सिरसा। ऐलनाबाद के चुनाव प्रचार में अब दिग्‍गज भी शिरकत करने पहुंचे। श्री बाबा तारा कुटिया परिसर स्थित सभास्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सांनिध्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। मंचासीन हर वक्ता ने अपने अनुभव के आधार पर चुनावी चक्रव्यूह की रचना करते हुए कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर अपने अपने बूथ पर जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर बूथ जीत लिया समझो चुनाव जीत लिया, चुनाव कार्यकर्ताओं के सहारे लड़ा जाता है जिसका कार्यकर्ता कर्मठ होता है वह कभी नहीं हारता।

चुनाव में गोबिंद कांडा की जीत तय है जिसे संभालकर रखना है, पूरे सयमं के साथ रहना है क्योंकि विरोधी चुनाव को बदनाम और प्रभावित करने के लिए कोई भी तरीका अपना सकते हैं, संभलकर रहना है और हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाना है।

श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर स्थित सभास्थल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद रतनलाल कटारिया, नायब सैनी, मंत्री चौ.रणजीत सिंह,मंत्री कमलेश ढाड़ा, सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, भाजपा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, विधायक दूडाराम, डा.कमल गुप्ता, सीताराम,पूर्व शिक्षामंत्री पंडित रामविलास शर्मा, पूर्व कुलपति डा. विजय कायत, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पूर्व विधायक छतरपाल सिंह, जजपा प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह, मनीष सिंगला, अमन चोपडा आदि मंचासीन थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव कोई भी क्यों न हो हर चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है, जिसके पास अच्छे कार्यकर्ता होते हैं वे चुनाव जीतते हैं, सरकार की नीतियां अपना काम करती है।

उन्होंने कहा कि अपने अपने बूथ पर हर कार्यकर्ता सजग और सतर्क रहे और हर मतदाता को मतदान केेंं द्र तक पहुंचाए। अगर बूथ जीत लिया समझो चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि सोने का वक्त नहीं है जागना है और मतदाता को जगाना है। उन्होंने कहा कि नतीज तो गोबिंद कांडा के पक्ष में ही आएगा क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग जरूर लाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता के दर पर बार बार जाओ उसे मतदान केंद्र तक लेकर जाओ। मतदाताओं को किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है, निष्पक्ष होकर मतदान करों। कोई अगर डराता है, धमकाता है या दबंगई करता हैै तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सरकार बनाने के लिए मतदान नहीं कर रहा है वह सरकार में हिस्सेदारी के लिए मतदान कर रहा है यह बात मतदाता को जाकर बतानी होगी।

सिरसा की भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने ऐलनाबाद की जनता को डरने की और चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद को गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर जाकर सजग रहना होगा, बूथ को मजबूत करना होगा क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। प्रदेश के बिजली मंत्री चौ.रणजीत सिंह ने कहा कि मेरा एक एक कार्यकर्ता गोबिंद कांडा की जीत के लिए प्रयास कर रहा है, मैं कोई डबल गेम नहंी खेलता मेरा कार्यकर्ता चौ.रणजीत सिंह का चुनाव मानकर कार्य कर रहा है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जीत को गोबिंद कांडा की हो रही है।

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने भी गोबिंद कांडा की जीत तय है पर कार्यकर्ताओं को आखिरी समय तक चौकस रहना होगा। पूर्व शिक्षामंत्री पंडित रामविलास शर्मा ने कहा कि चौ.देवीलाल की विरासत को दुष्यंत चौटाला, चौ.रणजीत सिंह चौटाला संभाले हुए है रही बात विरोधियों की तो उनके पास न झंडा है और न ही डंडा है जो था उनका अहंकार ले बैठा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चमत्कार होगा और जीत गोबिंद कांडा की ही होगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जाकर बताओ कि चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना है इसलिए वोट गोबिंद कांडा को ही देना।

गोबिंद कांडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। क्षेत्र के मतदाताओं को यह सीट जीतकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की झोली में डालनी है। जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हम जीत के मुहाने पर है ऐेसे में कार्यकर्ता पूरा सयंम रखे, याद रहे विरोधी जा चाहता है वह होने नहीं देना हैं। चुनाव के बहाने कुछ लोग ऐलनाबाद को बदनाम करना चाहते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला प्रधान निताशा सिहाग ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन अमन चोपडा ने किया।

chat bot
आपका साथी