Ellenabad By Poll: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हर वर्ग का शोषण और बड़े पूंजीपतियों का पोषण कर रही सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा से इस्तीफा दिया था। कानून तो आज भी बरकरार हैं ऐसे में अभय सिंह चौटाला को नैतिकता के आधार पर चुनावी मैदान में उतरना ही नहीं चाहिए था।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:40 PM (IST)
Ellenabad By Poll: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हर वर्ग का शोषण और बड़े पूंजीपतियों का पोषण कर रही सरकार
हुड्डा ने कहा कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर वन था आज बेरोजगारी में है।

जागरण संवाददाता, सिरसा: हमारे बुजुर्गों ने आजादी के लड़ाई लड़ते हुए एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां किसी भी तरह का भेदभाव ना हो लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उनकी सपनों को चकनाचूर कर लोकतंत्र की हत्या करने पर जुटी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कागदाना, जमाल और माधोसिंघाना में आयोजित ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान की फसल का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदने का दावा करती थी, आज किसान बाजरा बेचने के लिए भटक रहा है। कपास की नष्ट फसल ने किसानों को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाई है। बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। ऐलनाबाद की जनता भाजपा- जजपा के साथ इनेलो को सबक सिखाकर नया इतिहास रचेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा से इस्तीफा दिया था। सवाल ये है कि कानून तो आज भी बरकरार हैं ऐसे में अभय सिंह चौटाला को नैतिकता के आधार पर चुनावी मैदान में उतरना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में पहले नंबर पर होता था आज बेरोजगारी और अपराधों में पहले नंबर पर है।

बता दें कि ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्‍याशियों ने जोर लगाया हुआ है। इनेलो से अभय सिंह चौटाला प्रत्‍याशी हैं जिन्‍होंने किसान आंदोलन के समर्थन में अपना त्‍यागपत्र दे दिया था, वहीं जेजेपी व बीजेपी के सांझे उम्‍मीदवार हलोपा विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा मैदान में हैं। मगर आंदोलन चलने के कारण उनका विरोध किया जा रहा है। मगर वे भी अपने चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए हैं।

उनके समर्थन में जल्‍द ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी प्रचार करने के लिए पहुंचेगे। वहीं निर्दलीय विधायक व ऊर्जा मंत्री हरियाणा चौधरी रणजीत सिंह भी अभय चौटाला के चाचा होने के बावजूद बीजेपी व जेजेपी के सांझे उम्‍मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं क्‍योंकि वर्तमान में वे सरकार के साथ हैं। उन्‍होंने राजनीति और रिश्‍तों को अलग-अलग चीज बताया है।

chat bot
आपका साथी