बहादुरगढ़ में ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या, दूसरी घटना में तीन बदमाशों ने मारी गोली
बहादुरगढ़ में एक साथ दो बड़ी वारदात सामने आई है। एक मामले में ईंट मारकर हत्या कर दी गई है तो वहीं दूसरी घटना में गोली मारी गई है। ईंट से वार करने की घटना में शास्त्री नगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग भगवान सिंह की हत्या हुई है।
बहादुरगढ़, जेएनएन। बहादुरगढ़ में दो बड़ी वारदात सामने आई है। एक मामले में ईंट मारकर हत्या कर दी गई है तो वहीं दूसरी घटना में गोली मारी गई है। ईंट से वार करने की घटना में शास्त्री नगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग भगवान सिंह की हत्या हुई है। प्राथमिक जानकारी के अुनसार भगवान सिंह ने प्लाट में चिनाई लगा रखी है। उसी में मजदूरों के लिए चाय लेकर भगवान सिंह जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। अभी तक की छानबीन में सामने आया कि जहां पर भगवान सिंह द्वारा मकान बनाया जा रहा है उसके साथ लगते मकान के परिवार के साथ सुबह कहासुनी हो गई थी। उसी परिवार के युवक पर शक जताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी की प्रक्रिया जारी है। वहीं परिजनों से भी बातचीत की जा रही है।
वहीं दूसरे मामले में सौलधा गांव से एचएल सिटी अपार्टमेंट में आए युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बाजू में गोली लगी है। घायल कर्मवीर का इलाज चल रहा है। एचएल सिटी बहादुरगढ़ के मॉल के सामने तीन अज्ञात हमलावर पैदल आए और कर्मवीर पर फायर किया। इसके बाद मौके से भाग गए। कर्मवीर को आरजे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। कर्मवीर प्रॉपर्टी का काम करता है। पता चला है कि कर्मवीर उर्फ छोटू के द्वारा बदमाश कर्मवीर उर्फ काजू निवासी सौलधा को पकड़वाने की मुखबरी की गई थी। उसी को लेकर इस पर फायर किया गया है।