आंदोलन का एक साल होने पर सजाया जा रहा आठ एकड़ में पंडाल, लाखों की भीड़ आने की संभावना

किसान 29 नवंबर तक टीकरी बार्डर पर रहेंगे। इन किसानों के रहने-खाने व ठहरने का प्रबंध संबंधित गांव के मुखिया की ओर से ही किया जाएगा। उनके पिंड के तंबू में ही लंगर चलाया जाएगा। जिसके लिए स्टेज व पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:19 PM (IST)
आंदोलन का एक साल होने पर सजाया जा रहा आठ एकड़ में पंडाल, लाखों की भीड़ आने की संभावना
महापंचायत में पंजाब से करीब 80 हजार से एक लाख महिला-पुरुष किसानों के आने की उम्मीद।

बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। बहादुरगढ़ में 26 नवंबर को किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने जा रहा है। आंदोलन की वर्षगांठ पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की ओर से बाईपास पर आटो मार्केट के सामने पकौड़ा चौक पर बड़ी किसान महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में पंजाब से करीब 80 हजार से एक लाख महिला-पुरुष किसानों की यहां पर भीड़ जुटाई जा रही है। गत आठ मार्च को यहां पर करीब 40 हजार से ज्यादा महिला किसान बुलाई गई थी।

पंजाब के 1200 गांवों से औसतन 100 किसान आएंगे टीकरी बार्डर पर

उसी स्थान पर करीब आठ एकड़ में पंडाल व छह फीट ऊंची स्टेज सजाने की तैयारी चल रही है। महापंचायत के मुख्य वक्ता भाकियू उगराहा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उगराहा होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के भी बड़े नेताओं के यहां आने की संभावना है। भाकियू उगराहा ग्रुप पंजाब में सबसे बड़ा किसान संघ है। उगराहा ग्रुप के पंजाब के 1200 गांवों में सदस्य हैं। ऐेसे में इन सभी गांवों से औसतन 100 महिला व पुरुष किसान प्रति गांव से बार्डर पर बुलाए गए हैं।

महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों के व्यवस्था में जुटे लोग

26 नवंबर को होगी बड़ी महापंचायत, 29 नवंबर तक ठहरेंगे यहां पर

जानकारी के अनुसार किसान 29 नवंबर को टीकरी बार्डर पर रहेंगे। इन किसानों के रहने-खाने व ठहरने का प्रबंध संबंधित गांव के मुखिया की ओर से ही किया जाएगा। उनके पिंड के तंबू में ही लंगर चलाया जाएगा। भाकियू उगराहा ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल व प्रदेश सचिव शिंगारा सिंह मान ने बताया कि इस महापंचायत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू की जा रही है। स्टेज व पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है। आठ एकड़ में यह पंडाल सजाया जा रहा है। पंजाब से किसानों को बुलाया जा रहा है। बुधवार को यहां पर किसानों के जत्थे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। पंजाब से आने वाले किसान 29 नवंबर तक यहीं पर मोर्चा संभालेंगे।

chat bot
आपका साथी